The Voice of Bareilly since 2010

मुरादाबाद : मिनी बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 10 लोगों की मौत

मुरादाबाद। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर शनिवार प्रातः करीब साढ़े नौ बजे मिनी बस व ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में  10 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 20 से ज्‍यादा लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों वाहनों के आपसे में कराने के बाद तीसरा वाहन भी इनसे टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि ओवरटेक करने पर यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी होते ही जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसएसपी प्रभाकर चौधरी समेत प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। 

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें पांच की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। निजी बस बिलारी से मुरादाबाद आ रही थी। हादसा मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर नानपुर गांव के सामने हुआ। । ।

हादसे में घायल

वीर सिंह 40 पुत्र सुरभि, चौधरपुर

हरिचंद 60 पुत्र सुम्मेरी, नगलिया जट

जरीफ अहमद 50 सागर हुसैन, सहसपुर

चांदी 55 पुत्र मुंशी, सहसपुर

इस्लाम पूत30 सूखा, सहसपुर

आकाश 21 पुत्र छत्रपाल, सहसपुर

अकबर अली 26 पुत्र मुनव्वर अली नूरूल्लाह, मुहल्ला कुंदरकी

मरने वालों की सूची, (अभी तक हुई शिनाख्त के अनुसार) 

1-कमरुद्दीन पुत्र रफीउद्दीन 36 निवासी जुम्मा ढकिया कुंदरकी

2-फिरोज पुत्र बब्बन 35 निवासी काली मस्जिद कुंदरकी

3-गुलाम मोहम्मद पुत्र मेंहदी हसन 30 निवासी टंकी के पास कुंदरकी

4-रिजवान पुत्र आशक हुसैन 35 निवासी कायस्थान मोहल्ला कुंदरकी

5-जितेंद्र पुत्र महेश, गोविंद नगर कटघर मुरादाबाद दुर्घटना में 20 से ज्‍यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में हादसे में जान गंवाने वालों की संख्‍या और बढ़ सकती है। हादसा कैसे और किन हालात में हुआ पुलिस इसकी जांच कर रही है। प्राथम‍क जांच में यह बात सामने आ रही कि कोहरे और ओवरटेक करने की वजह से ही यह हादसा हुआ। वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद राहगीर और आसपास के लोगों ने खुलकर मदद की। इससे पुलिस और प्रशासन का काम आसान हो गया।

error: Content is protected !!