The Voice of Bareilly since 2010

नरेंद्र मोदी 30 मई को ले सकते हैं प्रधानमंत्री पद की शपथ

नई दिल्लीलोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में गतिविधियां तेज हो गई हैं। आज यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र   मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी। नई सरकार के गठन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अब तक जो जानकारी छन कर आयी है उसके अनुसार नरेंद्र मोदी 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार यह शपथ ग्रहण समारोह 2014 की तरह शाम 4 से 5 बजे के बीच होगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि पिछली बार की तरह इस बार भी अन्य देशों के नेताओं को शपथ ग्रहण में बुलाया जाएगा या नहीं। इससे पहले मोदी मतदाताओं का आभार जताने अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी जा सकते हैं।

आज होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक नई लोकसभा के गठन के मसले पर बुलाई जा रही है। इस बैठक में 16वीं लोकसभा को विघटित करने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। कैबिनेट के प्रस्ताव के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मौजूदा लोकसभा को भंग करने की मंजूरी देंगे। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को खत्म हो रहा है। इसके बाद नई लोकसभा का गठन होगा। नई लोकसभा के गठन के लिए तीन चुनाव आयुक्त राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और नवनिर्वचित सांसदों की सूची सौपेंगे।

error: Content is protected !!