The Voice of Bareilly since 2010

NASA ने ढूंढी एक और पृथ्वी!

plenetवाशिंगटन। नासा ने गुरुवार रात बिल्कुल धरती जैसा नया ग्रह मिलने की घोषणा कर दी है। खगोलविदों ने लगभग धरती के आकार का यह पहला ग्रह तलाशा है। यह ग्रह केपलर अंतरिक्ष दूरबीन से देखा गया।

जिसके बाद नासा ने इसेे केपलर 452बी नाम दिया है। सौर मंडल से बाहर मिला यह ग्रह हमारी धरती की तरह है। केपलर 452बी नाम का यह ग्रह जी2 जैसे सितारे की परिक्रमा जीवन के लायक क्षेत्र में कर रहा है। हमारे सूर्य की तरह ही जी2 तारा इसका अपना सूरज है।

धरती से बाहर जीवन ढूंढ़ने की नासा की कोशिशें रंग लाने लगी हैं। 452बी ग्रह की खोज को इस कड़ी में अहम कदम माना जा रहा है। नासा ने कहा है कि धरती के जैसी इस नई दुनिया में जीने की पर्याप्त परिस्थिति मौजूद है। बताया गया है कि यदि पौधों को वहां ले जाने पर वे वहां भी जिंदा रह सकते हैं।  नासा के मुताबिक हमारी धरती के जैसी परिस्थिति में अपने सितारे का चक्कर काट रहा ग्रह जीवन की सभी परिस्थितियों और संभावनाओं को समेटे हुए है।

error: Content is protected !!