Breaking News

नेपालः साइबर क्राइम और बैंक फ्रॉड के संदेह में 122 चीनी नागरिक धरे गए

काठमांडू। भारत को घेरने के लिए जहां चीन उसके सबसे करीबी दोस्त नेपाल को तरह-तरह की सहायता देकर फुसलाने की कोशिश कर रहा है, वहीं मित्रता के नाम पर नेपाल पहुंचने वाले चीनी लोग वहां कुछ और ही गुल खिला रहे हैं। धोखाखड़ी और जालसाझी की बढ़ती घटनाओं से परेशान नेपाल पुलिस ने जाल बिछाया तो चीनी नागरिकों के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस अब तक 122 चीनी नागरिकों को पकड़ा चुकी है।

नेपाल के पुलिस प्रमुख उत्‍तम सुबेदी ने बताया कि सोमवार को विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर इन चीनी नागरिकों को पकड़ा गया। इन पर साइबर क्राइम और एटीएम को हैक करके बैंक धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देने का संदेह है। फिलहाल, चीनी दूतावास के अधिकारियों का इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि भारत में भी साइबर क्राइम के मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी हुई है। अकेले गुजरात में ही पिछले दो साल में साइबर क्राइम की घटनाओं में 90 प्रतिशथ की बढ़ोतरी हुई है। नेशनल क्राइम ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा जारी आंकड़ो के मुताबिक, गुजरात में साल 2015 में साइबर क्राइम के 242 जबकि 2017 में 458 मामले दर्ज हुए। साल 2018 में साइबर क्राइम की जो घटनाएं दर्ज हुई हैं, उनमें सबसे अधिक 42 ऑनलाइन ठगी, 41 एटीएम फ्रॉड, 14 वन टाइम पासवर्ड की शिकायतें हैं। साइबर क्राइम सबसे अधिक शिकायतें अहमदाबाद में दर्ज हुई हैं। 

बरतें सावधानी

जैसे-जैसे स्मार्ट फोन का उपयोग बढ़ रहा है, साइबर क्राइम के मामलों में भी बढ़ोत्‍तरी हो रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि स्मार्ट फोन एक कांच की दीवार की तरह है जिसमें बेहद सावधानी बरतनी पड़ती है। साइबर अपराधियों से खुद को बचाने के लिए बेहतर है कि आप अपने कार्ड का पासवर्ड बदलते रहें, साथ ही किसी को अपना पासवर्ड नहीं बताएं। सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर गुमराह करने वालों से भी सावधान रहना चाहिए। किसी को फोन पर पासवर्ड या वन टाइम पासवर्ड नहीं बताना चाहिए। कुछ भी संदिग्‍ध दिखने या लगने पर तुरंत बैंक से संपर्क करें। 

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago