Breaking News

कानपुर के पास पूर्वा एक्सप्रेस की नौ बोगियां पलटीं, 60 घायल

कानपुर  हावड़ा से दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस (12303) ट्रेन शुक्रवार देर रात 12.54 बजे कानपुर से पहले रूमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन के नौ कोच पटरी से उतर गए जिनमें दो पैंट्री कार, छह स्लीपर व एक एसी कोच शामिल है। उत्तर रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय के मुताबिक इस हादसे में अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। 50 से 60 लोगों के घायल होने की सूचना है। प्रथमदृष्ट्या हादसे का कारण कपलिंग टूटना माना जा रहा है। घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। 

पूर्वा एक्सप्रेस को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर करीब 12.05 बजे पहुंचना था और वह पहले से ही एक घंटे 12 मिनट विलंब से चल रही थी। आरपीएफ के अनुसार पूर्वा एक्सप्रेस में आगे की ओर से जनरल डिब्बे लगे हुए थे जबकि पैंट्री कार से पीछे एसी कोच थे। पैंट्री कार से ट्रेन दो भागों में बंट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत, एसएसपी अनंत देव तिवारी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, एसपी पूर्वी, क्षेत्राधिकारी व कई थानों की पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और पीएसी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू कराया गया। घायलों को पहले कांशीराम ट्रामा सेंटर भेजा गया जहां से कुछ को एलएलआर अस्पताल (हैलट) रेफर किया गया।

दुर्घटना के समय सभी यात्री गहरी नींद में थे। पैंट्री कार के कर्मचारी रायबरेली निवासी सतेंद्र कुमार ने बताया कि अचानक तेज झटका लगा। ऐसा लगा कि किसी ने तीन-चार बार डिब्बे को पलट दिया हो। इसके बाद डिब्बे पटरी से अलग हो गए, चीख-पुकार मच गई। स्लीपर कोच में सवार लखीसराय (बिहार) निवासी पवन सिंह और औरंगाबाद (बिहार) निवासी रवींद्र ने बताया कि अचानक आंखों के सामने अंधेरा छा गया और चीख-पुकार सुनाई दी। पटना निवासी रोमेल जायसवाल ने बताया कि देर रात सभी यात्री सो रहे थे, तभी अचानक जोरदार आवाज हुई। आंख खुली तो अंधेरा था। पता चला कि ट्रेन पलट गई है। बहुत से यात्री हताहत हुए हैं।

हादसे के कुछ देर बाद जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने बताया कि नौ कोच पूरी तरह से पलट गए हैं और पटरियां उखड़कर दूर चली गई हैं। घटना के कारणों की जांच कराई जाएगी। फिलहाल घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। सेंट्रल स्टेशन से एक ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना की जा रही है। यात्रियों को विभिन्न वाहनों से कानपुर सेंट्रल स्टेशन भेजा जा रहा है।

रेल मंत्रालय की प्रवक्ता स्मिता वत्स शर्मा ने नई दिल्ली में बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ऐक्सिडेंट रिलीफ ट्रेन (ART) और ऐक्सिडेंट रिलीफ मेडिकल इक्विप्मेंट (ARME) को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। मेन रूट ट्रेन के पटरी से उतर जाने की वजह से प्रभावित हो गया है।

हेल्प लाइन नंबर


इलाहाबाद(प्रयागराज). RLY 0532 1072
फतेहपुर   05180 1072
                05280 222025
                 RLY 222436
कानपुर-   0512 1072
               05122323015
                 2323016
                2323018
टूंडला-   05612220337
               220338
इटावा-   05688266382
              05688266383
अलीगढ़-   05712403458
मिर्ज़ापुर-  05442220095

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago