Breaking News

नोबेल पुरस्कार 2019 : जेम्स पीबल्स, मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज को संयुत रूप से भौतिक विज्ञान का नोबेल

स्टॉकहोम। भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय काम करने के लिए तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से वर्ष 2019 का नोबेल पुरस्‍कार देने की घोषणा की गई है। दुनिया के इस सबसे प्रतिष्‍ठि‍त पुरस्‍कार से सम्‍मानित होने वालों में कनैडियन-अमेरिकन वैज्ञानिक जेम्स पीबल्स, स्‍विटजरलैंड के मिशेल मेयर एवं डिडिएर क्वेलोज शामिल हैं। जेम्स पीबल्स को भौतिक ब्रह्माण्ड विज्ञान में सैद्धांतिक खोज के लिए जबकि मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज को एक्सोप्लैनेट की खोज के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है।

नोबेल पुरस्‍कार की घोषणा के बाद जेम्स पीबल्स ने कहा, “जो लोग विज्ञान के क्षेत्र में आ रहे हैं, उनके लिए मेरी सलाह है कि उन्हें विज्ञान को स्‍नेह से अपनाना चाहिए। विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में मोहित होकर नहीं आना चाहिए।”

आपको याद होगा कि चिकित्सा के क्षेत्र में इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा सोमवार को की गई थी। इनमें अमेरिका के विलियम जी. केलिन जूनियर व ग्रेग एल. सेमेंजा और ब्रिटेन के पीटर जे. रैटक्लिफ शामिल हैं।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago