The Voice of Bareilly since 2010

Nobel Prize 2020 : रोजर पेनरोस, रिनहार्ड गेनजेल ओर एंड्रेया गेज को फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार

स्टॉकहोम। (Nobel Prize for Physics 2020) ब्रिटेन के वैज्ञानिक रोजर पेनरोस, जर्मनी के रिनहार्ड गेनजेल और अमेरिका के एंड्रेया गेज को भौतिकी यानी फिजिक्स के वर्ष 2020 नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। नोबेल पुरस्कार समिति ने सोमवार को घोषणा की कि रोजर पेनरोस को ब्लैक होल की खोज के लिए जबकि रिनहार्ड गेनजेल ओर एंड्रेया गेज को हमारी आकाशगंगा के केंद्र में सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट की खोज के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

पिछले कुछ वर्षों से भौतिकी का नोबेल पुरस्कार संबंधित विषयों पर काम करने वाले एक से अधिक वैज्ञानिकों को दिया जाता रहा है। ब्रह्मांड के रहस्य उजागर करने में सैद्धांतिक कार्य करने वाले जेम्स पीबल्स तथा सौरमंडल के बाहर एक ग्रह की खोज करने वाले स्विस खगोलशास्त्री माइकल मेयर और डिडियर कुलोज को पिछले साल का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

 नोबेल समिति ने सोमवार को मेडिसिन क्षेत्र में पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की थी।

error: Content is protected !!