The Voice of Bareilly since 2010

Nobel Prize 2020: जीनोम एडिटिंग के लिए दो वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार

स्टॉकहोम। (Nobel Prize for Chemistry 2020) वर्ष 2020 का रसायन विज्ञान (chemistry) इमैनुएल कारपेंटियर और जेनिफर ए डूडना को दिया जाएगा।  नोबेल पुरस्कार समिति ने बुधवार को इसकी घोषणा की। इन दोनों वैज्ञानिकों को जीनोम एडिटिंग का तरीका विकसित करने के लिए दुनिया का यह सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया जा रहा है।

जेनिफर ए डूडना का जन्म साल 1964 में वाशिंगटन में हुआ था। वह यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कली में फ्रोफेसर हैं। इमैनुएल कारपेंटियर का जन्म साल 1968 में फ्रांस के जुविसी-सर-ओर्ग में हुआ था। वह जर्मनी के बर्लिन में मैक्स प्लांक यूनिट फॉर दि साइंस ऑफ पैथोजेन्स की निदेशक हैं।

 गौरतलब है कि इस वर्ष के मेडिसिन और भौतिकी के नौबेल पुरस्कारों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। रसायन, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा होना बाकी है। नोबेल पुरस्कार विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार माना जाता है। इसके तहत स्वर्ण पदक और एक करोड़ स्वीडिश क्रोना (11 लाख अमरिकी डॉलर) की राशि दी जाती है। यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है।

error: Content is protected !!