Breaking News

पाकिस्तान में अब “पूर्वी पाकिस्तान पार्ट 2”, जानें क्या है मामला

लंदन। पाकिस्तान एक बार फिर वही कर रहा है जो उसने पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) में किया था। इस बार भी उसकी पुलिस और फौज की इस दरिंदगी का शिकार बन रहा है उसका ही एक सूबा यानी बलूचिस्तान। बलूचिस्तान में सरेआम बेगुनाह लोगों को गोलियों से छलनी करना और महिलाओं के साथ दुष्‍कर्म आम बात हो गई है। बलूच संस्कृति और भाषा को नष्ट करने के नए-नए षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। आप इसे “पूर्वी पाकिस्तान पार्ट 2” भी कह सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मानवाधिकार हनन की घटनाओं को लेकर पाकिस्तान की फजीहत जारी है। अब एक और बलूच नेता ने पाकिस्‍तानी फौज द्वारा बलूचिस्‍तान में किए जा रहे बर्बर अत्‍याचारों की पोल खोली है। मेहरान मारी ने मंगलवार को लंदन में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों द्वारा किए जा रहे मानवाधिकारों के हनन का कच्चा-चिट्ठा खोला। कहा, “पाकिस्तानी सेना के जवान बलूचिस्‍तान में महिलाओं के साथ दुष्‍कर्म करते हैं। बेगुनाह लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया जाता है। पाकिस्‍तानी फौज बलूचिस्‍तान में उसी नीति पर अमल कर रही है जैसा कि उसने बांग्लादेश में अपने ऑपरेशन के दौरान किया था।  बीते एक महीने में पाकिस्‍तानी फौज के जवानों ने मरदान की एक महिला और इसके बाद ग्वादर की महिला के साथ दुष्‍कर्म किया। इसके लिए पाकिस्तानी सेना को दोषी ठहराया जाना चाहिए। चाहे पाकिस्‍तानी सेना प्रर्मुख जनरल कमर जावेद बाजवा हों, परवेज मुशर्रफ हों अथवा पाकिस्तानी सेना का कोई दूसरा अधिकारी, सभी ने इंसानियत के खिलाफ अपराध किया है। इन सबके नेतृत्‍व में बेगुनाहों की जानें गई हैं।”

मेहरान मारी ऐसे पहले शख्‍स नहीं हैं जिन्‍होंने पाकिस्‍तानी फौज के अत्‍याचारों को उजागर किया है। पहले भी कई एक्टिविस्‍टों ने पाकिस्‍तानी सेना की पोल खोली है। हाल ही में जिनेवा में हुई संयुक्त राषट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) की बैठक के दौरान बलूच मानवाधिकार परिषद के जनरल सेक्रेटरी समद बलूच ने कहा था, “बलूच लोगों ने पाकिस्‍तानी फौज के अनेक अत्‍याचारों को झेला है। पाकिस्‍तान ने हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक अधिकारों को नकार दिया है। पाकिस्तान ने बलूचिस्तान को सिर्फ लूटा है, हमारे संसाधनों को लूटा है।” 

समद बलूच ने कहा था कि पाकिस्‍तानी फौज बलूचिस्तान में अल्पसंख्यकों का नरसंहार कर रही है। पाकिस्तान आतंकवादियों को पालता है। पाकिस्तानी सेना ना केवल हमारे बल्कि हमारे सिंधी भाइयों, पश्तूनों के नरसंहार में भी शामिल है। इससे पहले बलूच नेता मेहरान मारी ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह उइगर मुसलमानों के खिलाफ शिनजियांग प्रांत में अपने अपराध में भागीदार चीन द्वारा किए गए मानवाधिकारों के हनन की अनदेखी कर रहा है।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago