Breaking News

अब भाजपा सांसद की मौजूदगी में उनके गुर्गों की गुंडई, घटना सीसीटीवी में कैद

लखनऊ। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में विधायकों द्वारा सार्वजनिक रूप से की गई मारपीट और सरकारी अधिकारियों को अपमानित करने की घटनाओं की गूंज अभी कम भी नहीं हुई थी कि अब एक सांसद के समर्थकों द्वारा उनकी मौ   जूदगी में सरेआम गुंडई करने का मामला सामने आया। सत्ता और शक्ति मिलते ही कुछ नेता किस हद तक “बौरा” जाते हैं, इसको दर्शाती यह घटना उत्तर प्रदेश के आगरा की है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

यह घटना आगरा में इनर रिंग रोड टोल प्लाजा पर तब हुई जब इटावा के भाजपा सांसद एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष राम शंकर कठेरिया के  काफिले को रोका गया। देखते ही देखते ही मामला इतना बढ़ा कि टोलकर्मियों से मारपीट करने के साथ ही फायरिंग भी हुई। इसमें तीन लोग घायल हुए हैं। टोल इंचार्ज ने सांसद राम शंकर कठेरिया के खिलाफ थाना एत्मादपुर में तहरीर दी है। सारी घटना सीसीटीवी में कैद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

घटनाक्रम के अनुसार, सांसद रामशंकर कठेरिया नई दिल्ली से लौट रहे थे। तहरीर के अनुसार सांसद रामशंकर कठेरिया का काफिला शनिवार तड़के 3.45 बजे टोल पर पहुंचा। टोलकर्मियों का कहना है कि सांसद के काफिले में पांच गाड़ियां थीं। सांसद समर्थक एक साथ सभी वाहन निकालना चाहते थे जबकि उन्होंने कहा था कि एक-एक करके वाहन निकाले जाएं। इस बात पर सांसद और उनके समर्थक गुस्सा हो गए और मारपीट की। आरोप है कि विरोध करने पर सांसद कठोरिया के सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग भी की। एक टोल कर्मचारी के अनुसार मारपीट में उसके तीन  साथी घायल हुए हैं।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago