The Voice of Bareilly since 2010

इजरालय में PM मोदी से मिलने पर 11 साल के मोशे ने कहा, ‘Dear Mr. Modi, I love you ‘

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26/11 मुंबई हमलों में बचे इजरायली बच्चे मोशे होल्ट्जबर्ग से यरूशलम में बुधवार को मुलाकात की। इस मौके पर 26/11 हमले में बचे 11 साल के मोशे ने पीएम से कहा, ‘डियर मिस्टर मोदी मैं आपसे और आपके भारत के लोगों से प्यार करता हूं।’ वहीं पीएम मोदी ने कहा कि ‘आप कभी भी भारत घूमने के लिए आ सकते हैं, हम आपको और आपके परिवार को लॉन्ग टर्म वीजा देंगे।’मोशे की देखभाल करने वाली दाई सांद्रा सैम्यूल्स से भी पीएम मोदी मिले साथ ही उनको भी भारत आने का न्योता दिया।

बता दें 26/11 मुंबई हमलों में मोशे के दूसरे जन्मदिन से थोड़ा पहले पाकिस्तानी आतंकवादियों ने मुंबई में कई जगह हमले किए थे।उन्होंने चाबड हाउस को भी अपना निशाना बनाया था तथा मोशे, उसके माता-पिता और कई पर्यटकों को बंधक बना लिया था।
मोशे की देखभाल करने वाली दाई सांद्रा सैम्यूल्स भी इमारत में मौजूद थी, लेकिन वह एक कमरे में सीढ़ियों के नीचे छिपकर जान बचाने में सफल रही थी।वह तब बाहर आई जब उसने मोशे के रोने की आवाज सुनी और उसे उसके माता-पिता के शवों के बीच खड़े पाया।उसने मोशो को गोद में उठाया और इमारत से बाहर निकल गई।इस इमारत को ‘नरीमन हाउस’ नाम से भी जाना जाता है जो व्यापक नवीनीकरण के बाद 2014 में फिर से खुला।
मुंबई आतंकी हमले में मोशे के पिता और माता..रब्बी गेवरियल तथा रिवका होल्ट्जबर्ग मारे गए थे। वे चाबड हाउस के निदेशक थे. मोशे अब अपने दादा-दादी..रब्बी शिमोन रोसेनबर्ग और येहुदित रोसेनबर्ग के साथ आफुला में रहता है।

error: Content is protected !!