The Voice of Bareilly since 2010

गणतंत्र दिवस पर ‘तिरंगे’ के रंग में रंगी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा

 

दुबई । 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर हर भारतवासी के लिए गर्व का अवसर तब आया जब दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा तिरंगे के रंग में रंगी हुई नजर आई।  दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा दुबई में है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुनिया की सबसे उंची इमारत बुर्ज खलीफा का अपना ही अंदाज दिखा और यह तिरंगे के रंगों – केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से बुधवार रात जगमगा उठा।

बुर्ज खलीफा के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट ने अंग्रेजी और अरबी भाषा में अपने ट्विट में बताया, ‘आज रात हम बुर्ज खलीफा पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज के शानदार एलईडी प्रकाश से भारत का 68वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे।’ दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा 823 मीटर ऊंची है और इसका नामकरण अबु धाबी के शासक एवं संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान पर किया गया है।

उल्लेखनीय हे कि अबु धाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 26 जनवरी को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि हैं।

भाषा

error: Content is protected !!