The Voice of Bareilly since 2010

ईद के मौके पर भी कश्मीर में उपद्रव, सुरक्षाबलों पर पथराव

श्रीनगर। केंद्र सरकार के सख्त रुख और सुरक्षाबलों के लगातार ऑपरेशन के बावजूद आतंकवाद समर्थक और अलगाववादी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। रामजान के पवित्र महीने में भी वे बार-बार आशांति फैलाने का प्रयास करते रहे और बुधवार को ईद के दिन भी आतंकवादियों के पोस्टर लहराये और पथराव किया।

ईद की नमाज के बाद पथराव के साथ प्रदर्शन शुरू हो गया। खूंखार आतंकी सरगना जाकिर मूसा का समर्थन करने वाले उपद्रवियों ने श्रीनगर स्‍थित जामिया मस्‍जिद के पास सुरक्षाबलों पर पथराव किया। प्रदर्शनकारियों के हाथ में जाकिर मूसा व संयुक्‍त राष्‍ट्र द्वारा वैश्विक आतंकी करार दिए गए जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के पोस्टर थे।

गौरतलब है कि आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का पूर्व कमांडर जाकिर मूसा पिछले माह एक मुठभेड़ में मारा गया था। वह ए डबल प्लस (A++) कैटेगरी का आतंकी था जिसके ऊपर 20 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। वह दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा के त्राल के नूरपोरा का रहने वाला था।

error: Content is protected !!