The Voice of Bareilly since 2010

एक जून 2020 से “एक देश एक राशन कार्ड”

नई दिल्‍ली। मोबाइल फोन क्षेत्र में क्रांति लाने वाली “एक देश एक नंबर” योजना की तर्ज पर अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भी “एक देश एक राशन कार्ड” योजना देशभर में लागू होगी। यह योजना 01 जून 2020 से लागू होगी। इस स्कीम का सबसे बड़ा फायदा दैनिक मजदूरों, कामगारों और प्रवासी मज़दूरों को होगा। “एक देश एक राशन कार्ड” योजना को देशभर में लागू करने से पहले अगस्त 2019 को इसे बतौर पायलट प्रोजेक्ट 04 राज्यों तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में लागू किया गया था।

सरकार को उम्मीद है कि इस योजना के जरिये नेशनल फ़ूड सिक्योरिटी योजना को और अधिक सफल और ज़्यादा से ज़्यादा ज़रूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा। इस योजना के तहत कोई भी लाभार्थी एक ही राशन कार्ड के जरिये देश के किसी भी उचित मूल्य दुकान (फेयर प्राइस शॉप) से रियायती दर पर अनाज ले सकता है। इस योजना के लिए लाभार्थी को बॉयोमेट्रिक आधार कार्ड के जरिये पंजीकृत किया जाएगा।

error: Content is protected !!