Breaking News

OnePlus 7 लॉन्च, जानिए किन लेटेस्ट फीचर्स से है लैस…

नई दिल्ली। OnePlus ने इस साल मोस्ट एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वाले OnePlus 7 को लॉन्च किया है। OnePlus ने अपने Never Settle प्रॉमिस को बरकरार रखते हुए इस फ्लैगशिप डिवाइस को कई दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। पिछले 5 साल से कंपनी ने कई बेहतरीन फ्लैगशिप डिवाइस लॉन्च किए हैं। यह फ्लैगशिप डिवाइस दमदार प्रोसेसर और बेहतरीन कैमरा फीचर्स के साथ ही लेटेस्ट Oxygen OS 9.5 के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में आपको OnePlus के अन्य डिवाइस की तरह ही प्रीमियम एक्सपीरियंस मिलेगा।

OnePlus 7 दो स्टोरेज ऑप्शन 6GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। OnePlus 7 के 6GB+128GB वेरिएटं की कीमत Rs 32,999 है और यह केवल मिरर ग्रे कलर ऑप्शन के साथ आता है। OnePlus 7 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 37,999 है और यह दोनों कलर ऑप्शन्स मिरर ग्रे और रेड में उपलब्ध है।

क्या है नया?
OnePlus 7 में पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 6T के मुकाबले कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इन फीचर्स की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके अलावा आपको काफी तेज इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। डिवाइस के परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 मोबाइल प्लेटफॉर्म प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा Dolby Atoms के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। डिवाइस को RAM बूस्ट टेक्नोलॉजी और UFS 3.0 जैसे लेटेस्ट फीचर्स के साथ इंटीग्रेट किया गया है।

डिस्प्ले
OnePlus 7 में 6.41 इंच का ऑप्टिक AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है और यह 402ppi को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का आसपेक्ट रेश्यो 19.5:9 दिया गया है। डिस्प्ले के डिजाइन की बात करें तो इसमें वाटरड्रॉप नॉच फीचर दिया गया है। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा इंटिग्रेट किया गया है जो कि फेस अनलॉक और सेल्फी के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

डिजाइन
OnePlus 7 के डिजाइन को यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इनहांस किया गया है। OnePlus 7 को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसे ग्रिप करने में यूजर्स को कोई परेशानी न हो। इसके रियर कवर में स्मूद कर्वेचर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 के प्रोटेक्शन के साथ दिया गया है। फोन के बैक कवर में कलर निखर के आता है जो डिवाइस को एक प्रीमियम लुक प्रदान करता है। OnePlus 7 मिरर ग्रे और रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

परफॉर्मेंस
OnePlus 7 परफॉर्मेंस के मामले में इस रेंज के कई फ्लैगशिप डिवाइस पर भारी पड़ता है। इसमें स्नैपड्रैगन 855 मोबाइल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। यह 7nm octa-core Kryo CPU प्रोसेसर 45 फीसद तेज है और 20 फीसद कम पावर का इस्तेमाल करता है। OnePlus 7 का स्क्रीन अनलॉक काफी तेज है जो आपको एक सीमलेस एक्सपीरियंस प्रदान करता है। साउंड क्वालिटी की बात करें तो इसमें ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स का इस्तेमाल किया गया है। Dolby Atoms की वजह से इसके लेफ्ट और राइट साउंड चैनल में बेहतर स्टीरियो साउंड मिलता है। इसमें RAM बूस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो गेमिंग लवर्स के लिए एक वरदान की तरह है। RAM बूस्ट फीचर्स की वजह से गेम लोड होने में बेहद कम समय लगता है। OnePlus 7 3700mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

कैमरा
OnePlus 7 में पावरफुल ड्यूल लेंस सेटअप दिया गया है जो क्रिस्टल क्लियर इमेज किसी भी समय क्लिक कर सकता है। इसके कैमरे में लेटेस्ट अल्ट्रा शॉट इमेजिंग टेक्नोलॉजी को जोड़ा गया है जो आपको एक बेहतर एक्सपीरियंस देता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.7 है और यह 1.6μm पिक्सल साइज की तस्वीर क्लिक कर सकता है। इसका कैमरा OIS और EIS दोनों फीचर को सपोर्ट करता है। अल्ट्रा शॉट मोड में आप HDR+ क्वालिटी की तस्वीर क्लिक कर सकते हैं। इसके बैक में 5 मेगापिक्सल का एक और कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.4 है और यह 1.12μm पिक्सल साइज की तस्वीर क्लिक कर सकता है। कैमरे के साथ ड्यूल फ्लैश LED लाइट दी गई है। आप इसमें 4K क्वालिटी की वीडियो हाई रिजोल्यूशन के साथ रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इसमें सुपर स्लो मोशन फीचर भी मिलता है जो 1080p क्वालिटी की वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। 

vandna

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

10 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

10 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

12 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

12 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago