Breaking News

पाकिस्तान को फिर करारा झटका, संयुक्त राष्ट्र ने ठुकराई कश्मीर मुददे पर मध्यस्थता की अपील

संयुक्त राष्ट्र। भारतीय संसद द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर के मुद्दे पर दुनियाभर में बार-बार अपनी बेइज्जती करवा रहे पाकिस्तान को एक बार फिर करारा झटका लगा है। संयुक्त राष्ट्र ने कश्मीर पर मध्यस्थता की गुहार लेकर पहुंचे पाकिस्तान की मांग को ठुकरा दिया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने साफ तौर पर कहा है कि इस मुद्दे पर हमारे स्टैंड में कोई बदलाव नहीं होगा। कश्मीर मुद्दे को दोनों देश आपसी सहमति और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं।

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि मालेहा लोधी ने सोमवार को कश्मीर मुद्दे पर एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात कर मध्यस्थता की अपील की थी। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव की तरफ से मुख्य प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि कश्मीर पर मध्यस्थता पर हमारी स्थिति पहले की तरह ही है। यूएन महासचिव ने भारत और पाकिस्तान को बातचीत के माध्यम से इस मुद्दे से निपटने की अपील की है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पिछले महीने फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि भारत और पाकिस्तान को किसी भी तरह के आक्रामक रवैये से बचना चाहिए और दोनों देशों को बातचीत से मुद्दे को सुलझाना चाहिए।

तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की आवश्यकता नहीं

संयुक्त राष्ट्र महासचिव का बयान तब आया जब पाकिस्तान ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 42वें सत्र में इस मुद्दे को उठाया। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा है कि जब दोनों पक्ष इसके लिए     राजी होंगे तभी मध्यस्थता को लेकर विचार किया जाएगा। हालांकि, भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट कर दिया है कि कश्मीर मुद्दा उसका आंतरिक मामला है और इसके लिए किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की आवश्यकता नहीं है।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

12 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

14 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago