Breaking News

भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के दो सैनिक ढेर, सफेद झंडा दिखाकर ले जाने पड़े शव

श्रीनगर। धारा 370 खत्म किए जाने के बाद से बौखलाया पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में माहौल बिगाड़ने की हरसंभव कोशिश कर रहा है। पाकिस्तानी सेना बार-बार सीजफायर का उल्लंघन कर फायरिंग की आड़ में आतंकवादियों को भारत की सीमा में ठेलने की कोशिश कर रही है। भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। कुछ दिन पहले भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के खूंखार बैट दस्ते के 5 से 7 कमांडो मारे गए थे और उनके शव कई दिनों तक सीमा पर सड़ते रहे। इससे कोई सबक न लेते हुए पाकिस्तानी सेना ने  हाजीपुर सेक्‍टर में बीते 10-11 सितंबर को सीजफायर का उल्लंघन कर ताबडतोड़ फायरिंग की। भारत की जवाबी कार्रवाई में उसके दो सैनिक मारे गए। भारत के जांबाज सैनिकों के शौर्य से पाकिस्तानी सेना के अधिकारी इतना घबरा गए कि अपने कदम पीछे खींच लिये और हार मानते हुए भारतीय सेना को सफेद झंडा दिखाकर अपने सैनिकों के शवों को ले गए।

सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना का जवाबी हमला इतना तेज था कि पाकिस्तानी चौकियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और उसके सैनिक छिपने की जगह तलाशने लगे। वहीं पाकिस्तानी अधिकारी अपने सैनिकों के शवों को वापस ले जाने का प्रयास करने लगे लेकिन भारतीय सेना की तरफ से की जा रही जवाबी कार्रवाई के चलते वह नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास से अपने सैनिकों को शवों को ले जाने की हिम्‍मत नहीं जुटा पा रहे थे। इसके बाद पाकिस्‍तानी सेना के अधिकारियों का दिमाग ठिकाने आया और उनकी तरफ से अपने सैनिकों के हाथों में सफेद झंडा थमा दिया गया। इसके बाद वह अपने सैनिकों को शवों को उठाने लगे। भारतीय सेना ने यहां मानवता दिखाते हुए उन्‍हें उनके सैनिकों के शवों को ले जाने दिया।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago