The Voice of Bareilly since 2010

वायुसेना के लापता विमान AN-32 के मिले टुकड़े, अरुणाचल के लीपो में हुआ दुर्घटनाग्रस्‍त

नई दिल्‍ली। असम के जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के लिए उड़ान भरने के बाद 3 जून को लापता हुए वायुसेना के एंटोनोव AN-32 विमान के संबंध में बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के लीपो से उत्‍तर में 16 किमी दूर 12 हजार फीट की ऊंचाई पर एएन-32 विमान के टुकड़े देखे जाने की पुष्टि की है।वायुसेना के अनुसार यह टुकड़े सर्च ऑपरेशन के दौरान Mi-17 हेलीकॉप्‍टर द्वारा देखे गए।


वायुसेना के अनुसार अब इस दुर्घटना में घायल और बचने वाले लोगों के संबंध में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।जैसे ही कुछ पता चलता है तो सूचना दी जाएगी।


बता दें कि असम के जोरहाट से 3 जून को इस विमान में 8 क्रू मेंबरों और 5 यात्रियों ने उड़ान भरी थी।
भारतीय वायुसेना का एंटोनोव एएन-32 विमान असम के जोरहाट से 3 जून को दोपहर में उड़ान भरने के बाद लापता हो गया था।इस विमान में 13 क्रू मेंबर सवार थे
इस विमान से आखिरी बार दोपहर 1 बजे संपर्क हुआ था. इसके बाद से यह लापता था। वायुसेना के इस विमान ने असम के जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के मेंचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए 3 जून को दोपहर 12:25 बजे उड़ान भरी थी।

error: Content is protected !!