Breaking News

मानव सेवा क्लब के ‘संगीत की शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में झलकी देशभक्ति

Bareillylive : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में गीत- संगीत की शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम शुक्रवार को जी.जी.आई.सी. रोड पर स्थित सभागार में हुआ। एक दीप शहीदों के नाम प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम के अध्यक्ष कर्नल पंकज अग्रवाल ने समारोह का प्रारंभ किया। सरस्वती वंदना आभा तिवारी और गणेश वंदना अरुणा सिन्हा ने की। क्लब का आव्हान गीत प्रकाश चंद्र सक्सेना ने बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। शकुन सक्सेना ने “दिल दिया है जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिये” बहुत पसंद किया गया। प्रसिद्ध गायिका मधु वर्मा के ‘ए मेरे वतन के लोगों'” गीत की सुन्दर प्रस्तुति से वातावरण भावमय हो गया। गायक कमल भाटिया के गीत “भारत का रहने वाला हूँ भारत की बात सुनाता हूँ” की प्रस्तुति ने लोगों में जोश भर दिया। “जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती हैं बसेरा वह भारत देश है मेरा” गाकर मुकेश सक्सेना ने बहुत वाह वाही लूटी। सुधीर मोहन के गीत सलाम उन शहीदों को जो वतन को जगाकर खुद खो गए ने श्रोताओं की आँखें नम कर दीं।

इनके अतिरिक्त प्रकाश चन्द्र, अरुणा सिन्हा, सत्येन्द्र सक्सेना, शोभा सक्सेना, चित्रा जौहरी, अनूप जायसवाल, अविनाश सक्सेना, सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, मंजू लता सक्सेना, मीरा मोहन, रीता सक्सेना के सुंदर जोशीले देशभक्ति के गीतों ने वातावरण गुंजायमान कर दिया। सभी को स्मृति चिन्ह देकर कार्यक्रम के अध्यक्ष कर्नल पंकज अग्रवाल, सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, महासचिव प्रदीप माधवार, कार्यवाहक महासचिव मुकेश सक्सेना, प्रो.राजेन्द्र भारती, इं. के.बी.अग्रवाल ने सम्मानित किया। खासतौर से मौजूद लोगों में राहुल शर्मा, निर्भय सक्सेना, अनिल सक्सेना, इं. ए. एल.गुप्ता, इं. डी. डी. शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, प्रियदर्शिनी शर्मा, राजीव सक्सेना, मयंक अग्रवाल, साधना गुप्ता, शचीन्द्र सक्सेना, ए.एस. अग्रवाल, इरा सक्सेना, सुनीता अग्रवाल, शोभा सक्सेना, कुसुमलता गुप्ता, कमल भारती, अजय चौहान, अनिल कुमार गुप्ता, दीप्ति शर्मा, सुनील शर्मा, विजया सिंह, अल्पना जायसवाल, ब्रजेश सक्सेना, संध्या भाटिया, सत्या शर्मा, प्रीति सक्सेना सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। सभी का आभार आभा तिवारी ने व्यक्त किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

8 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

10 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago