Breaking News

Performance Index 2020 : देश के नगर निगमों में टॉप पर इंदौर और नई दिल्ली, जानिये यूपी के नगर निगमों का हाल

नई दिल्ली। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने पहली बार नगर निगमों की परफॉमेंस इंडेक्स सूची (Performance Index 2020) जारी की गई है। इसमें इंदौर और नई दिल्ली पालिका परिषद दो ऐसे नगर निगम हैं जो टॉप की रैकिंग में शामिल हुए हैं। 10 लाख से अधिक आबादी वाले नगर निगमों में इंदौर पहले स्थान पर रहा जबकि 10 लाख से कम आबादी वाले नगर निगमों में नई दिल्ली पालिका परिषद टॉप पर रही। नगर निगमों की परफार्मेंस रैकिंग के मुकाबले में 114 शहरों ने हिस्सा लिया

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को परफार्मेंस इंडेक्स-2020 नाम की यह यह रिपोर्ट जारी की। इसमें दिल्ली का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। साउथ एमसीडी, नॉर्थ एमसीडी और ईस्ट एमसीडी टॉप-10 की सूची से बेहद दूर हैं। साउथ दिल्ली एमसीडी का रैकिंग में 28वां नंबर, ईस्ट एमसीडी का 42 और नॉर्थ एमसीडी का 48 वां नंबर रहा। 10 लाख से अधिक आबादी वाले नगर निगमों की सूची में टॉप 10 में उत्तर प्रदेश के एक भी नगर निगम शामिल नहीं है। हालांकि 10 लाख से कम आबादी वाले नगर निगमों की सूची में टॉप 10 में शामिल होकर झांसी ने उत्तर प्रदेश का सूपड़ा साफ होने से बचा लिया।

5 पिलर, 100 इंडिकेटर्स के आधार पर मिली रैंकिंग

रैंकिंग के लिए 5 पिलरों और 100 इंडिकेशनों को शामिल किया गया था जिसके आधार पर इनकी रैंकिंग की गई। 5 पिलरों में नगर निगमों की सेवाएं, आर्थिक स्थिति, पॉलिसी, तकनीक और प्रशासन कैसा है इसे शामिल किया गया था। रैंकिंग करते वक्त नगर निगमों की सेवाओं में लोगों को साफ पानी, शहर का इंफ्रास्ट्रेक्चर, शिक्षा जैसी कैटगरी शामिल की गई थी। यह भी देखा गया कि वित्तीय स्थिति में रेवेन्यू की स्थिति कैसी है और बजट का प्रबंधन कैसे किया जा रहा है।

तकनीक के इस्तेमाल पर भी हुई मार्किंग

तकनीक पिलर में कैसे तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, प्लानिंग में कैसे शहर कि विकास के लिए प्लानिंग करके काम किया जा रहा है, और प्रशासन कैसा है के तहत ही साफ-सफाई, स्वास्थ्य, रजिसट्रेशन और परमिट जैसे नगर निगमों के कामों को शामिल किया गया है। सबके अंक देकर उनकी समीक्षा करने के बाद इन नगर निगमों की रैंकिंग की गई।

10 लाख से ज्यादा आबादी वाले नगर निगमों की रैंकिंग

नगर निगम – स्कोर

इंदौर 66.08

सूरत 60.80

भोपाल 59.04

पिम्परी चिंचवड़- 59.00

पुणे- 58.79

अहमदाबाद- 57.60

रायपुर- 54.98

ग्रेटर मुंबई- 54.36

विशाखापट्टनम- 52.77

वडोदरा- 52.68


10 लाख से कम आबादी वाले नगर निगमों की रैंकिं

नगर निगम – स्कोर

एनडीएमसी 52.92

तिरुपति  51.69

गांधी नगर  51.59

करनाल 51.39

सेलम 49.04

तिरूप्पर 48.92

बिलासपुर 47.99

उदयपुर 47.99

झांसी 47.04

तिरूनेलवेली 47.02

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

16 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago