Breaking News

शरजील इमाम को तलाश रही पांच राज्यों की पुलिस और एनआईए, भाई हिरासत में

पटना। असम को भारत से अलग करने के दो विवादित विडियो सामने आने के बाद जेएनयू के छात्र शरजील इमाम के खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, असम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। देशद्रोह के इस आरोपित की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) भी उसे तलाश रही है। इस बीच बिहार पुलिस ने शरजील के भाई को हिरासत में ले लिया है।

शरजील इमाम दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शन का कोऑर्डिनेटर है। अब तक उसके दो विवादित वीडियो सामने आए हैं। इसके चलते उस पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। इस बीच बिहार की जहानाबाद पुलिस ने शरजील इमाम के घर पर भी छापा मारा। पुलिस ने उसके छोटे भाई को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दो और लोगों को भी हिरासत में लिया है। शरजील इमाम के भाई का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह सीएए, एनपीआर और एनआरसी के विरोध में धरने में अपनी बात रख रखा है।

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने शरजील की तलाश में मुंबई, पटना और दिल्ली में छापे मारे।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने शरजील की गिरफ्तारी के लिए जहानाबाद के काको स्थित उसके पैतृक आवास पर रविवार को छापेमारी की। इस दौरान घर के सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। हालांकि, शरजील वहां नहीं मिला था।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के एक बड़े अधिकारी ने सोमवार को दावा किया था कि शरजील इमाम को 25 जनवरी 2020 को शाम करीब 7-8 बजे के बीच बिहार के फुलवारी शरीफ में एक मीटिंग में आखिरी बार देखा गया था। उसके बाद से ही वह पुलिस के रडार से गायब है।

शरजील ने असम पर दिया था यह बयान

सीएए के खिलाफ अलीगढ़ में धरना-प्रदर्शन के दौरान का बताए जा रहे वीडियो में शरजील इमाम कहता है, “हमारे पास संगठित लोग हों तो हम असम से हिंदुस्तान को हमेशा के लिए अलग कर सकते हैं। परमानेंटली नहीं तो एक-दो महीने के लिए असम को हिंदुस्तान से कट कर ही सकते हैं। रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डालो कि उनको एक महीना हटाने में लगेगा…जाना हो तो जाएं एयरफोर्स से। असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है।”

मां बोली- शरजील चोर-उचक्का नहीं


शरजील इमाम की मां अफशां परवीन ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे के बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने दावा किया कि उनका बेटा जैसा दिखाया जा रहा है, वैसा नहीं है। उन्होंने कहा, “मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है। वह केवल एनआरसी का विरोध कर रहा था।” परवीन ने कहा कि कई दिनों से उनकी अपने बेटे से बातचीत नहीं हो रही है लेकिन वह कोई चोर-उचक्का नहीं है कि वह फरार है, वह जल्द ही सामने आएगा।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

17 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

19 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago