Breaking News

मालदीव के बाद श्रीलंका पहुंचे PM मोदी, ईस्टर बम ब्लास्ट के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी अपनी पहली विदेश यात्रा के दूसरे चरण में रविवार को पड़ोसी द्वीप देश श्रीलंका पहुंचे। मोदी ने इस यात्रा के लिए पड़ोसी देशों मालदीव और श्रीलंका को चुना। यह यात्रा ‘पड़ोसी प्रथम की उनकी नीति को दर्शाती है। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने भंडरनायके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मोदी का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका की एक दिवसीय यात्रा पर राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना, प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे और विपक्ष के नेता महिंदा राजपक्षे से मिलेंगे। देश की मुख्य तमिल पार्टी ‘द तमिल नेशनल एलायंस के प्रतिनिधिमंडल के भी प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की संभावना है।

नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी त्रासदी से उबरने में श्रीलंका सरकार पर अपने भरोसे का संकेत देने और एकजुटता का स्पष्ट संदेश देने के लिए वहां की यात्रा करेंगे। ईस्टर हमले में 250 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 11 भारतीय थे। यह श्रीलंका में मोदी की तीसरी यात्रा होगी। इससे पहले, उन्होंने 2015 और 2017 में श्रीलंका की यात्रा की थी।

Sri Lanka: Prime Minister Narendra Modi arrives in Colombo, received by Sri Lankan Prime Minister Ranil Wickremesinghe pic.twitter.com/OjRRHRnPf1— ANI (@ANI) June 9, 2019

vandna

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

1 hour ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

2 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

7 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

20 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

21 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

21 hours ago