The Voice of Bareilly since 2010

खाकी शॉर्ट्स पहनने पर ट्रोल हुईं प्रियंका, लोग बोले-‘RSS ज्वाइन कर ली क्या?’

priyanka chopra

नई दिल्ली। बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग अदाओं से छाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में प्रियंका इंडिया से वापस अपने घर न्यूयॉर्क पहुंची हैं। जिसके बाद से वह लगातार खबरों पर छाईं हैं। लेकिन अब प्रियंका की अपने पति निक जोनास के साथ कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिनके कारण वह ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। यह तस्वीरें को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. जहां लोग उन्हें संघी कह रहे हैं।

पति निक जोनास के साथ एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का ऐसा लुक सामने आया है जिसके चलते सोशल मीडिया पर वह जमकर ट्रोल हो रही हैं। वाह्ट्सएप से लेकर ट्विटर तक प्रियंका का यह लुक छाया हुआ है। लोग इस तस्वीर के साथ अलग अलग तरह के मीम शेयर कर रहे हैं। कोई प्रियंका को RSS कार्यकर्ता कह रहा है तो कोई उन्हें मोहन भागवत का अनुयायी।

प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर उनके फैन क्लब ने शेयर किया है। इस तस्वीर में प्रियंका ब्लैक टॉप और खाकी निकर पहने नजर आ रही हैं। बस ये तस्वीर देखते ही लोगों ने उन पर कमेंट करना शुरू कर दिया है। हालांकि प्रियंका का लुक काफी कूल लग रहा है।

Close enough! #PriyankaChopra pic.twitter.com/5LYJf6Xzy9— Reshma Narayan (@reshmanarayan5) June 17, 2019

कोई उन्हें संघ का इंटरनेशनल ब्रांड एबेसडर बता रहा है तो एक यूजर ने पूछ डाला ‘क्या प्र‍ियंका चोपड़ा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सदस्य बन गई हैं?’ वहीं दूसरे का कहना है कि ‘ प्रियंका RSS शाखा की सीरियस मीटिंग अटेंड करने पहुंची हैं । ऐसे ही कई कमेंट्स के साथ प्रियंका चोपड़ा को खूब ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि खाकी पैंट संघ की ऑफीशियल ड्रेस रहा है।

गौरतलब है कि प्रियंका की अगली फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ को ‘मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ’ के निर्देशक शोनाली बोस ने अभिनीत किया है। इस फिल्म में वह ‘दिल धड़कने दो’ के बाद दोबारा फरहान अख्तर के साथ नजर आने वाली हैं। जायरा वसीम फिल्म में उनकी बेटी की भूमिका निभाएंगी।

error: Content is protected !!