The Voice of Bareilly since 2010

प्रियंका ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- यूपी पुलिस बदले की भावने से काम कर रही

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नागरिकता संशोधन कानून 2019 (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में यूपी पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए और आदित्यनाथ योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस बदले की भावना से काम कर रही है। राज्य सरकार और पुलिस ने कई ऐसे कदम उठाए हैं जो गैरकानूनी हैं और जिनके कारण अराजकता पैदा हुई है।

सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका ने कहा उनकी मेरी अपनी सुरक्षा बड़ा मुद्दा नहीं है। यूपी में आम आदमी की सुरक्षा बड़ा मुद्दा है। प्रियंका ने यह बात लखनऊ में उनके साथ  पुलिस द्वारा की गई कथित बदसलूकी पर कही। इस दौरान उनके सुरक्षा में चूक की बात सामने आई थी। 

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पुलिस अराजकता फैला रही है। धर्म विशेष के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। बिजनौर में दो लड़कों की हत्या की गई। दूध लेने गए बच्चे को पुलिस ने गोली मारी। सुलेमान नाम के लड़के को पुलिस उठाकर ले गई, उसका शव मिला है। पुलिस ने सुलेमान के परिवारी जनों को धमकाया कि अगर आवाज उठाई को गंभीर धाराओं में आरोप लगाकर केस दर्ज कर देंगे। पूर्व आईपीएस दारापुरी को पुलिस उनके घर से गिरफ्तार किया। प्रदर्शन कर रहे बच्चों को गिरफ्तार किया।

प्रियंका ने कहा कि हमारे प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सीएम आदित्यानाथ योगी पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि सीएम भगवा वस्त्र धारण किए हुए हैं। भगवा उनका निजी नहीं देश की परंपरा है। भगवा हिंदू धर्म का चिन्ह है। हमारे धर्म में हिंसा की कोई जगह नहीं है।

error: Content is protected !!