The Voice of Bareilly since 2010

रोहित और रानी समेत 5 खिलाड़ियों की राजीव गांधी खेल रत्न, जानिये किन 27 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार

नई दिल्ली। (Rajiv Gandhi Khel Ratna Award 2020) लिमिटेड ओवर क्रिकेट में टीम इंडिया के उप कप्तान रोहित शर्मा, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, पैरा एथलीट मरियप्पन थंगावेलू, टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा और महिला पहलवान विनेश फोगट को इस साल के राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को इन पुरस्कारों की घोषणा की। इस साल 27 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा।

पिछले सप्ताह न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मुकुंदकम शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति ने अर्जुन पुरस्कार के लिए 29 खिलाड़ियों के नाम खेल मंत्रालय के पास भेजे थे। इस सूची में रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक और वर्ष 2017 की विश्व भारोत्तोलन चैंपियन मीराबाई चानू का नाम भी शामिल था लेकिन इन दोनों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित करने का अंतिम फैसला खेल मंत्री किरन रिजिजू पर छोड़ दिया गया था। असल में इन दोनों खिलाड़ियों को पहले ही देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न मिल चुका है। इन दोनों के नाम को सूची में शामिल करने की काफी आलोचना भी हुई थी। बहरहाल, इन दोनों की नाम पुरस्कृत खिलाड़ियों में शामिल नहीं है।

रानी रामपाल। फाइल फोटो

चौथे खेल रत्न क्रिकेटर होंगे रोहित शर्मा

33 वर्षीय “हिटमैन” रोहित शर्मा खेल रत्न पाने वाले केवल चौथे क्रिकेटर होंगे। उनसे पहले सचिन तेंडुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली यह सम्मान हासिल कर चुके हैं। तेंडुलकर पहले भारतीय क्रिकेटर थे जिन्हें 1998 में खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था। धोनी को 2007 और कोहली को 2018 में भारोत्तोलक मीराबाई चानू के साथ यह पुरस्कार मिला था। समिति में पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह भी शामिल थे। उसकी यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में बैठक हुई जिसके बाद नामों को अंतिम रूप दिया गया।

error: Content is protected !!