Breaking News

राजौरी सेक्टरः भारतीय जवान शहीद, जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के पोस्ट को उड़ाया

जम्मू। जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद से दुनियाभर में मदद की गुहार लगा रहा पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भी कश्मीर मुद्दे पर मिली हार से बौखला गया है। इसी बौखलाहट में उसने एक बार फिर सीमा पर नापाक हरकत की।  उसकी सेना ने शनिवार को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) पर फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। गोलीबारी में भारत का एक जवान शहीद हो गया। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के एक पोस्ट को उड़ा दिया।

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार सुबह 6.30 बजे भारत की अग्रिम चौकियों और गांवों पर मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि इस गोलीबारी में देहरादून के रहने वाले लांस नायक संदीप थापा (35) शहीद हो गए।

एक रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक, सीमा पार से गोलीबारी सुबह लगभग 6.30 बजे नौशेरा सेक्टर में शुरू हुई जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

पाकिस्‍तान ने गुरुवार को भी कश्‍मीर के उरी, राजौरी और केजी सेक्‍टर में सीजफायर का उल्‍लंघन किया था और तेजी से गोलाबारी की लेकिन उसे यहां भी मुंह की खानी पड़ी। भारत की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में उसके 4 सैनिक ढेर हो गए। भारत ने उसके कई बंकरों को भी तबाह कर दिया था। बताया जा रहा है कि फायरिंग की आड़ में पाकिस्‍तान भारत में घुसपैठ की लगातार कोशिश कर रहा है।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago