Breaking News

रामनवमी से शुरू हो जाएगा राम मंदिर निर्माणः महंत कमलनयन दास

अयोध्या। राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य व न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने दावा किया ​है कि चैत्र नवरात्र की नवमी यानी रामनवमी से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। इस वर्ष रामनवमी 2 अप्रैल को पड़ रही है। महंत कमलनयन दास के बयान पर भरोसा करें तो राम मंदिर का निर्माण आगामी 2 अप्रैल से शुरू हो जाएगा।

महंत कमलनयन दास ने कहा, ”रामनवमी से राम मंदिर निर्माण शुरू होगा। तैयारी पूरी कर ली गई है। विहिप के प्रस्तावित मॉडल के अनुरूप ही राम मंदिर बनेगा।” उन्होंने आगे कहा, ”कारसेवकपुरम स्थित विहित कार्यशाला में तराशे गए पत्थरों से ही राम मंदिर का निर्माण होगा। दिवंगत विहिप नेता अशोक सिंघल ने पहले ही व्यवस्था कर रखी थी। राम मंदिर का निर्माण दो वर्षों में पूरा हो जाएगा।”

महंत कमलनयन दास ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से फोन पर बात कर उन्हें आश्वस्त किया था कि ”श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास” के अध्यक्ष वही होंगे। गृह मंत्री से पिछले दो दिनों में तीन बार बात हो चुकी है। महंत कमलनयन दास के अनुसार, अमित शाह ने कहा, “बाबरी ढांचा विध्वंस केस में फैसला आने के बाद इसकी घोषणा की जाएगी।” अभी महंत नृत्य गोपाल दास और विहिप नेता चंपत राय पर विवादित ढांचा गिराने के मामले में मुकदमा चल रहा है।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

9 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

9 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

11 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

11 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago