Bharat

शोधः प्लास्टिक कचरे से तैयार किया विमान ईंधन

वॉशिंगटन। दुनियाभर में प्लास्टिक कचरे के बढ़ते ढेर और उससे पर्यावरण को हो रहे नुकसान को लेकर चिंता के बीच वैज्ञानिकों ने एक नायाब तरीका खोज निकाला है। अमेरिका में किए गए एक शोध में पानी की बोतलों, पॉली बैग जैसे रोजाना के प्लास्टिक कचरे को विमान ईंधन में बदलने में सफलता मिली है।

“अप्लाइड एनर्जी” में प्रकाशित एक लेख के अनुसार अमेरिका की वॉशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने विमान ईंधन बनाने के लिए पानी और दूध की बोतलों, पॉली बैग जैसे उत्पादों को चावल के दाने जितना महीन पीस लिया। इसके बाद इस प्लास्टिक अपशिष्ट को एक्टिवेटेड कार्बन (बढ़े हुए सतह क्षेत्र के साथ प्रसंस्कृत कार्बन) के साथ ऊंचे तापमान पर पिघलाया। इसके लिए इन दानों को एक ट्यूब संयंत्र में 430 से 571 डिग्री सेल्सियस जैसे उच्च तापमान पर एक्टिवेटेड कार्बन के ऊपर रखा गया। विभिन्न तापमानों पर किए गए इन परीक्षणों के जरिए 85 प्रतिशत विमान ईंधन और 15 प्रतिशत डीजल ईंधन का मिश्रण प्राप्त हुआ। 

विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर हानवु लेई ने कहा कि प्लास्टिक कचरा दुनियाभर में एक बड़ी समस्या है और यह इन प्लास्टिकों के पुनर्चक्रण का बहुत अच्छा और साधारण तरीका है। 

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

40 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago