Breaking News

Rishi Kapoor Death: बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन, कैंसर से थे पीड़ित

मुम्बई। जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई में बृहस्पतिवार सुबह निधन हो गया। 67 वर्षीय ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। कल रात सांस लेने में परेशानी के कारण ऋषि कपूर को मुम्बई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार सुबह अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है, मैं टूट चुका हूं। ऋषि कपूर के भाई और अभिनेता रणधीर कपूर ने भी बताया कि वह नहीं रहे, उनका निधन हो गया है।

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुःख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ऋषि कपूर के जाने पर शॉक्ड हूं। वह केवल एक अच्छे अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। परिवार, दोस्त और फैन्स को संवेदनाएं।

ऋषि कपूर को साल 2018 में कैंसर के बारे में पता चला था। इसके बाद अमेरिका में करीब एक साल तक कैंसर का इलाज कराने के बाद वह पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। न्यूयॉर्क में इलाज के दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीतू सिंह थीं। फरवरी में भी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

टाइम्स नाउ के साथ इंटरव्यू में नीतू ने कैंसर के खिलाफ लड़ाई के बारे में बताया था, “मेरी पहली प्रतिक्रिया वास्तव में बहुत खराब थी, मैं टूट गई थी, मेरे बच्चे टूट गए थे। हम ये नहीं जान पा रहे थे कि क्या करें। लेकिन, तब हमने सोचा खुद से ये कि हमें ही इस चुनौती से पार पाना है।“

vandna

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

9 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

11 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago