The Voice of Bareilly since 2010

आरकेएस भदौरिया होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

नई दिल्ली। एयर वाइस चीफ एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया अगले वायुसेना अध्यक्ष होंगे। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को अगले वायुसेना अध्यक्ष के तौर पर उनके नाम की घोषणा की। आरकेएस भदौरिया, जो वर्तमान में वाइस चीफ हैं, वे 30 सितंबर को बीएस धनोआ के सेवानिवृत्त होने के बाद वायुसेना प्रमुख का पद संभालेंगे।

एयर वाइस चीफ मार्शल भदौरिया राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने 4250 से अधिक घंटे उड़ान भरी है और उन्हें 26 के लड़ाकू विमानों का अनुभव है।

दिलचस्प बात यह है कि भदौरिया भी उसी दिन रिटायर होनो वाले थे जिस दिन बीएस धनोआ सेवानिवृत्त होंगे। हालांकि, अब उनकी वायुसेना प्रमुख के रूप में नियुक्त करने की घोषणा कर दी गई है जिससे उनका कार्यकाल तीन साल तक बढ़ जाएगा।

error: Content is protected !!