Breaking News

मुरादनगर में अंत्येष्टि स्थल की छत गिरी, 23 लोगों की मौत

गाजियाबाद। (Funeral site Roof Collapse Incident) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में रविवार दोपहर को उखलारसी अंत्येष्टि स्थल (श्मशान घाट) की छत भरभराकर गिर गई। कई लोग मलबे में दब गए। हादसे में अब तक 23 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। कई घायलों की हालत गंभीर है। समाचार लिखे जाने तक जिला एमएमजी अस्पताल में 19 व्यक्तियों के शव पहुंच चुके थे, जिनमें से कुछ की पहचान नहीं हो पाई है। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान गए थे। 

गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया करीब 30 लोग मलबे के अंदर मिले, जिनको उपचार के लिए एमएमजी अस्पताल भेजा गया है। 23 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। राहत कार्य तेजी से चल रहा है। आपदा प्रबंधन (एनडीआरएफ) की टीम  बचाव कार्य में जुटी है। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। राष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में इस हादसे में शिकार हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इस हादसे की खबर पर दुख व्यक्त किया है। 

मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत गिरने की घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।सीएम ने मण्डलयुक मेरठ और एडीजी जोन से हादसे की रिपोर्ट मांगी है। वहीं, राज्यमंत्री अतुल गर्ग घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago