The Voice of Bareilly since 2010

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

नई दिल्ली। रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का ऐलान किया है। इस घोषणा पर मोदी ने कहा कि इस सम्मान के लिए वह रूस का धन्यवाद व्यक्त करना चाहते हैं। यह दोनों देश के बीच मैत्रीपूर्ण रिश्तों का नतीजा है। यह सम्मान भारत के 130 करोड़ लोगों का है। गौरतलब है कि हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात ने भी नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधान किया था।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रूस भारत का अहम दोस्त है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दोनों देश के रिश्ते को और मजबूत करने के लिए कई ठोस कदम उठाये हैं।

error: Content is protected !!