Breaking News

दुःखद समाचार : केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 वर्ष की उम्र में निधन

नयी दिल्ली। पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे केन्द्रीय मंत्री रामविलास का पासवान का गुरुवार को निधन हो गया। उनके पुत्र चिराग पासवान ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। चिराग पासवान ने ट्वीट किया, ’’पापा…अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है, आप जहां भी हैं, हमेशा मेरे साथ हैं। आपकी बहुत याद आ रही है पापा।“

लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के 74 वर्षीय संरक्षक पासवान का कुछ दिन पहले दिल्ली के एक अस्पताल में हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। पासवान उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री थे। बीते दो महीनों में पासवान ऐसे दूसरे केंद्रीय मंत्री हैं, निधन हो गया है। इससे पहले कोरोना संक्रमण के चलते सितम्बर में रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया था।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक

रामविलास पासवान के निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए कहा कि यह मेरे लिए निजी क्षति है, मैंने अपना दोस्त और एक मजबूत सहयोगी खो दिया है। मोदी ने कहा, “दुख बयान करने के लिए शब्द नहीं हैं। हमारे देश में ऐसा शून्य पैदा हुआ है, जो शायद कभी नहीं भरेगा। मैंने एक ऐसा मित्र खोया है, जो पूरे जुनून के साथ हमेशा यह सुनिश्चित करना चाहता था कि प्रत्येक गरीब व्यक्ति सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करे।“ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि रामविलास पासवान के निधन से देश ने एक दूरदृष्टा नेता खो दिया है।

राजनेताओं ने व्यक्त की शोक संवेदना

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी नेता देवेन्द्र फडणवीस ने एलजेपी चीफ चिराग पासवान को फोन कर रामविलास पासवान के निधन पर सांत्वना व्यक्त की।

रामविलास पासवान का जन्म खगड़िया के शहरबन्नी में 5 जुलाई 1946 को हुआ था। रामविलास पासवान पांच दशक से अधिक समय तक सक्रिय राजनीति में रहे। पिता जामुन पासवान की तीन संतानों में रामविलास पासवान सबसे बड़े थे, उनके बाद पशुपति पारस और रामचंद्र पासवान। उन्होंने एम.ए. के साथ एल.एल.बी. भी की। उनकी शादी 1960 में राजकुमारी देवी के साथ हुई थी। उन्होंने 1983 में रीना शर्मा से दूसरी शादी की, जो एयर होस्टेस थीं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के समय जब उनकी दो शादियों को लेकर विवाद खड़ा हुआ तो उन्होंने डॉक्यूमेंट्स दिखाए, जिसके मुताबिक उन्होंने 1981 में राजकुमारी देवी को तलाक दे दिया था। दोनों पत्नियों से तीन पुत्रियां और एक पुत्र है।

रामविलास पासवान का राजनीतिक जीवन

उनके राजनीतिक जीवन का आगाज संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के विधायक के रूप में हुआ। 1969 में वह बिहार विधानसभा के लिए रिजर्व सीट से चुने गए थे। इसके बाद 1974 में वह लोकदल से जुड़ गए। 1975 में जब इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी का ऐलान किया तो रामविलास भी गिरफ्तार कर लिए गए। 1977 में जेल से छूटने के बाद उन्होंने जनता पार्टी की सदस्यता ले ली और 1977 में हुए चुनाव में वह हाजीपुर सीट से करीब 89þ वोट पाकर लोकसभा पहुंचे और लंबे समय तक सबसे अधिक अंतर से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड उनके नाम रहा।

इसके बाद उन्होंने 1980, 1989, 1996, 1998, 1999, 2004 और 2014 के चुनावों में भी यहां से जीत हासिल की। हालांकि हाजीपुर से ही उन्हें 2009 में बिहार के पू्र्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राम सुंदर दास से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह वह कुल आठ बार लोकसभा के और एक बार राज्यसभा के सांसद रहे। वर्ष 2000 में उन्होंने जनता दल से अलग होकर लोक जनशक्ति पार्टी बनाई थी। हालांकि, एलजेपी के गठन से काफी पहले 1983 में ही उन्होंने दलित सेना की स्थापना की थी।

vandna

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

7 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

8 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

13 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

1 day ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

1 day ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

1 day ago