The Voice of Bareilly since 2010

समाजवादी पार्टी 9 अगस्त को मनाएगी ‘देश बचाओ, देश बनाओ’ दिवस

SPलखनऊ। समाजवादी पार्टी 9 अगस्त बुधवार को यानि कल ’देश बचाओ देश बनाओ’ दिवस के रूप में क्रांति दिवस मनाएगी। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने आज कहा कि ’नौ अगस्त को क्रांति दिवस पर समाजवादी पार्टी ‘देश बचाओ देश बनाओ‘ दिवस मनाएगी।’

इस मौके पर राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों में जनसभाओं का आयोजन करके भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं सांप्रदायिक राजनीति का पर्दाफाश किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव फैजाबाद में आयोजित एक मुख्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

चौधरी ने बताया कि अखिलेश यादव फैजाबाद में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक राजबली यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित सम्मेलन एवं प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

एजेंसी

 

error: Content is protected !!