Breaking News

एससी-एसटी आरक्षण 10 साल के लिए बढ़ाया गया

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने एससी-एसटी आरक्षण 10 साल के लिए बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में जिन अन्य प्रस्तावों को हरी झंडी दिखाई गई उनमें सीनियर सिटीजन अमेंडमेंट बिल भी शामिल है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एससी-एसटी को जो आरक्षण मिलता है उसे हर 10 साल बाद बढ़ाना पड़ता है। इस बार भी सरकार ने इस आरक्षण को 10 साल के लिए बढ़ाने का निर्णय किया है। यह आरक्षण 2020 में खत्म हो रहा था जिसे 2030 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

जावड़ेकर ने बताया कि कैबिनेट ने सीनियर सिटिजन को तमाम सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सीनियर सिटीजन अमेंडमेंट बिल को हरी झंडी दिखा दी है। इसके अलावा संस्कृत के तीन डीम्ड विश्वविद्यालयों को मिलाकर एक केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मंजूरी दी गई है। इस विधेयक को जल्द ही संसद में पेश किया जाएगा। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर आरक्षण (दूसरा संशोधन) विधेयक 2019 को वापस लेने की मंजूरी भी कैबिनेट ने दे दी है।

जावड़ेकर ने बताया कि बैठक में व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक 2019 (Personal Data Protection Bill, 2019) को भी मंजूरी दी गई। इस विधेयक को संसद के वर्तमान सत्र में पेश किया जाएगा। 

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

9 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

11 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago