Breaking News

निशाने पर एसडीएम, बदमाशों ने धमकाया- हम उसे जल्द निपटा देंगे

मथुरा। (Threatening to kill Mathura’s SDM) विकास दुबे भले ही मारा गया हो पर उत्तर प्रदेश में अभी भी कई विकास दुबे कानून के राज की छाती पर मूंग दल रहे हैं। दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला यहां सामने आया है जिसमें बदमाशों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राजीव उपाध्याय को जान से मारने की धमकी दी है। इस धमकी के बाद एसडीएम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दरअसल, एसडीएम राजीव उपाध्याय ने इन दिनों अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले बदमाशों के खिलाफ अभियान चला रखा है। अवैध सम्पत्ति अर्जित करने वाले बदमाशों के घरों की कुर्की हो रही और अवैध कब्जे तोड़े जा रहे हैं। इस अभियान का नेतृत्व राजीव उपाध्याय स्वयं कर रहे हैं जो एसडीएम होने के साथ ही सहायक अभिलेख अधिकारी भी हैं।

राजीव उपाध्याय ने शनिवार को बताया, “मैं उस समय ऑफिसर्स कॉलोनी के अपने घर में था जब शुक्रवार रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर एक सफेद रंग की एसयूवी मेरे आवास के बाहर आकर रुकी। उसमें पांच-छह आदमी हथियार के साथ बैठे हुए थे। उन्होंने वहां पहरा दे रहे होमगार्ड के जवान से कहा- उसका (उपाध्याय का) समय पूरा हो गया है। वह कहीं भी दुकानें तुड़वाने और ग्राम समाज की जमीन खाली करवाने पहुंच जाता है। उसे यह बहुत भारी पड़ने वाला है। हम उसे जल्द निपटा देंगे।”

उपाध्याय ने बताया कि धमकी देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। उन्होंने इस मामले की जानकारी तत्काल जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को उपाध्याय की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश देते हुए तत्काल प्रभाव से एक गनर नियुक्त करने के आदेश दिए हैं। पुलिस धमकी देने वालों का पता लगाने में जुट गई है।

gajendra tripathi

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

6 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

7 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

12 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

1 day ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

1 day ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

1 day ago