Breaking News

कोरोना की दूसरी लहर: महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों का होगा कोरोना टेस्ट

नई दिल्ली। महाराष्ट्र, पंजाब समेत कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना की दूसरी लहर ने केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। महाराष्ट्र सरकार ने उच्चस्तरीय आपात बैठक बुलाई है जबकि उत्तराखंड सरकार ने महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से उत्तराखंड पहुंचने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट कराने का फैसला लिया है। राज्य के सभी रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सरकार ने कहा कि इस नियम का सभी को पालन करना होगा।

पिछले 24 घंटे के अंदर 13 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे रहे जहां रिकवरी से ज्यादा नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। इनमें भी 4 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी है। इनमें महाराष्ट्र, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ शामिल हैं। महाराष्ट्र में पिछले 10 दिन, पंजाब में 12, चंडीगढ़ में 10 और जम्मू-कश्मीर में 7 दिन से लगातार एक्टिव केस बढ़ रहे हैं। केरल में हालात अब काबू में आने लगे हैं। यहां सोमवार को 2841 एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आई है।

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आपात बैठक बुलाई है। इसमें बीएमसी और प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। कोरोना के रोकथाम के लिए इस बैठक में मुख्यमंत्री कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं।

10 हजार नए केस मिले, 13 हजार लोग ठीक हुए

लगातार 5 दिनों तक एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद सोमवार के आंकड़ों ने कुछ राहत दी। ओवरऑल नए केस से ज्यादा संख्या ठीक होने वालों की रही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार को 10 हजार 493 लोग संक्रमित मिले जबकि 13 हजार 230 लोग रिकवर हुए। 76 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इस तरह से 2817 एक्टिव केस की संख्या घट गई। देश में अब तक 1.10 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें 1.07 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 56 हजार 498 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। 1 लाख 44 हजार 332 मरीजों का इलाज चल रहा है।

वैक्सीनेशन के बाद अब तक 19 लोगों ने जान गंवाई

देश में वैक्सीनेशन ड्राइव भी तेज हो गई है। अब तक 1 करोड़ 14 लाख से ज्यादा हेल्थ केयर और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें 75 लाख 40 हजार 602 हेल्थ केयर वर्कर्स और 38 लाख 83 हजार 492 फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वैक्सीनेशन के बाद अब तक 46 लोगों को गंभीर साइड इफेक्ट्स की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इनमें 26 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और एक का इलाज चल रहा है। 19 लोग ऐसे भी रहे जिनकी मौत हो गई। हालांकि, इनकी मौत का कारण अलग-अलग रहा है।

महाराष्ट्र ने देश को चिंता में डाला

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके बाद सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद धनंजय महाडिक और दो अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महाडिक के बेटे की शादी के दौरान कोरोना नियम तोड़े गए थे। इस शादी में एनसीपी प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई बड़े नेता पहुंचे थे। कई नेताओं ने मास्क भी नहीं पहना था।

बीएमसी के कमिश्नर इकबाल चहल ने कहा कि हमारे लिए अगले 12 दिन अहम हैं। हमें सख्ती करनी होगी। शादी-पार्टियों में नियमों का उल्लंघन होने पर दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजनों पर एफआईआरदर्ज कराई जाएगी। अब शादी की पार्टी में 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। उन्होंने आशंका जताई कि कोरोना के वैरिएंट्स तेजी से केस बढ़ने की वजह हो सकते हैं।

नागपुर में 7 मार्च तक सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग इंस्टीट्यूट्स बंद रहेंगे। मेन मार्केट भी वीकेंड पर बंद रहेगा। होटल्स, रेस्टोरेंट्स को 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ चलाने का आदेश दिया गया है। शादीघर 25 फरवरी के बाद से 7 मार्च तक बंद रहेंगे।

कर्नाटक में 500 से ज्यादा लोगों के जमावड़े पर प्रतिबंध

कर्नाटक में मैरिज हॉल में भीड़ पर नजर रखने के लिए मार्शल तैनात होंगे। मैरिज हॉल में कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के लिए यह फैसला लिया गया है। राज्य में फेस्क मास्क अनिवार्य रहेगा और 500 से ज्यादा लोगों के जमावड़े पर प्रतिबंध रहेगा।

पंजाब : हेल्थ केयर वर्कर्स की लापरवाही पर सरकार सख्त

पंजाब सरकार ने कोरोना वैक्सीन न लगवाने वाले हेल्थ केयर वर्कर्स को चेतावनी दी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह संधु ने कहा, “कई हेल्थ केयर वर्कर्स बार-बार मौका मिलने के बावजूद वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं। अगर उन्हें बाद में कोरोना होता है तो इसके लिए वह खुद जिम्मेदार होंगे। उन्हें कोरोना होने पर खुद से इलाज का खर्च उठाना पड़ेगा। वे लोग क्वारैंटाइन/आइसोलेशन लीव भी नहीं ले पाएंगे।”

91 जिलों में मरीज मिलने की रफ्तार बढ़ी

देश में कोरोना ने फिर जोर पकड़ लिया है। 91 जिलों में मरीज मिलने की रफ्तार बढ़ी है। इनमें 34 जिले महाराष्ट्र के ही हैं। इसके अलावा कर्नाटक के 16, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, गुजरात और बिहार के 4-4, जबकि केरल के दो जिले शामिल हैं। यहां बीते कुछ दिनों से रोजाना संक्रमितों की संख्या ठीक होने वाले मरीजों से ज्यादा है।

महाराष्ट्र : राज्य में सोमवार को 5,210 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 5,035 मरीज ठीक हुए और 18 की मौत हो गई। अब तक 21 लाख 6 हजार 94 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, इनमें 19 लाख 99 हजार 982 लोग ठीक हो चुके हैं। 51 हजार 806 ने इस महामारी से जान गंवाई है। 51 हजार 113 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

केरल : राज्य में सोमवार को 2,212 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 5,037 मरीज ठीक हुए और 16 संक्रमितों ने जान गंवाई। यहां अब तक 10 लाख 36 हजार 870 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 9 लाख 77 हजार 12 मरीज ठीक हो चुके हैं। 4,106 ने जान गंवाई है, जबकि 55,468 का इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश : यहां सोमवार को 294 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 241 मरीज ठीक हुए। अब तक 2 लाख 59 हजार 721 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 53 हजार 763 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,854 मरीजों की मौत हो गई। 2,104 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

 गुजरात : यहां सोमवार को 315 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 272 लोग ठीक हुए और एक की मौत हुई। अब तक 2 लाख 67 हजार 419 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 61 हजार 281 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4406 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,732 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है

राजस्थान : राज्य में सोमवार को 83 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 122 लोग ठीक हुए। अब तक 3 लाख 19 हजार 626 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 15 हजार 635 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,785 मरीजों की मौत हुई है। 1,206 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

 दिल्ली : यहां सोमवार को 128 नए मरीज मिले और 157 ठीक हुए। एक की मौत भी हुई। यहां अब तक 6 लाख 38 हजार 28 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 26 हजार 86 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 901 मरीजों की मौत हो गई। 1041 का इलाज चल रहा है

gajendra tripathi

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

1 hour ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

2 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

7 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

21 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

21 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

21 hours ago