The Voice of Bareilly since 2010

शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड चेयरमैन वसीम रिजवी अस्पताल में भर्ती, जांच के लिए भेजा गया सैंपल

शिया सेण्ट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी , शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड, वसीम रिजवी अस्पताल में भर्ती, wasim rizvi hospitalized,

लखनऊ। शिया सेण्ट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को बुधवार को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। रिजवी के परिजनों ने बतया कि सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनके सैंपल को जांच के लिए भेज दिया है। फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

रिजवी कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटे थे। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए रिजवी के सैंपल को कोरोना जांच के लिए भेजा गया है। हलांकि उनकी रिपोर्ट का अभी इंतजार हो रहा है। सूत्रों के अनुसार वसीम रिजवी चरक अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। केजीएमयू के प्रवक्ता सुधीर सिंह ने बताया कि अभी रिजवी का सैंपल आया है। उसकी जांच हो रही है। इसके बाद ही कुछ बताया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में कोरोना के संक्रमण से निपटने के लिए व्यापक पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं। लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग में युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है। प्रदेश की राजधानी में करीब 25०० आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 38 टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। कोरोना बीमारी तेजी से बढ़ रही है कि बीते 24 घंटे के भीतर 5 नए केस आए। हालांकि, 11 लोग इलाज के बीच ठीक भी हो चुके हैं।

साभार : आईएएनएस


error: Content is protected !!