यूपी में चुनाव आते ही बीजेपी को याद आए राम : शिवपाल

कानपुर। अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी के प्रस्तावित म्यूजियम पर निशाना साधते हुये उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव आ गये है अब तो भाजपा को राम और अयोध्या याद आएंगे ही। उनसे जब कहा गया कि उत्तर प्रदेश सरकार भी रामलीला संकुल थीम पार्क बना रही है इस सवाल को टालते हुये उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले चुनाव के समय जो भी वायदे किये थे वह पूरे किये।

यादव आज कानपुर के बाहरी इलाके में स्थित मेहरबान सिंह का पुरवा पुराने समाजवादी नेता हरमोहन सिंह यादव की याद में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये थे। कार्यक्रम में अव्यवस्था का आलम यह था कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मंच पर जबरदस्त भीड़ के हो हल्ले से उनका भाषण तक जनता ठीक से नही सुन सकी।

यादव आज पत्रकारों से बात करने के मूड में नही थे। कार्यक्रम के समाप्त हो जाने के बाद जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि भारतीय जनता पार्टी अयोध्या में भगवान राम की याद में रामायण म्यूजियम बना रही है तो इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुये बस इतना कहा कि ‘चुनाव आ गये है अब तो भाजपा को राम और अयोध्या याद आयेंगे ही, जो अभी तक उन्हें याद नही आएं। उनसे कहा गया कि उत्तर प्रदेश सरकार भी तो अयोध्या में रामलीला संकुल थीम पार्क बना रही है इस सवाल को टालते हुये उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने चुनाव से पहले जो वायदे किये थे वह सभी पूरे कर दिये हैं। इससे पहले शिवपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी को कमजोर करने में लगे लोगो को बख्शा नही जाएगा। पार्टी को किसी भी कीमत पर कमजोर नही होने दिया जाएगा। चुनाव आ गया है पार्टी कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने में जुट जाएं। उन्होंने चौधरी हरमोहन सिंह यादव के समाजवादी पार्टी में योगदान को भी याद किया।

भाषा

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

17 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

19 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago