सादा जीवन और सादगीपसंद CM योगी, मुख्यमंत्री आवास में भी बिना A.C वाले कमरे में तख्त पर सोयेंगे

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सादगी और सादा जीवन के लिए जाने जाते रहे हैं। अब यूपी का मुख्यमंत्री बनने के बाद भी मीडिया सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर की तरह ही मुख्यमंत्री आवास में भी बिना एसी वाले कमरे में रहेंगे और तख्त पर सोएंगे।

बताया जा रहा है कि पांच कालीदास मार्ग स्थित सीएम आवास में उनके आने को लेकर तैयारियां चल रही हैं। योगी आदित्यनाथ से जुड़े कई अन्य सामान भी गोरखनाथ मंदिर से मंगाए जा रहे हैं। 

 

गोरखपुर के गोरक्षपीठ के प्रबंधन से जुड़े लोगों का मानना है कि महंत आदित्यनाथ अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनकी दिनचर्या में ज्यादा बदलाव आने वाला नहीं है।

गोरक्षपीठ के प्रबंधन से जुड़े लोगों के मुताबिक योगी आदित्यनाथ अब तक गोरखनाथ मंदिर में बिना एसी चलाए सोते रहे हैं।

वह आम लोगों की तरह रहना पसंद करते हैं।  इसके साथ ही आम जनता से जुड़े रहना अपना धर्म समझते हैं।  मुख्यमंत्री बनने के बाद भी योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या में कोई बदलाव नहीं होगा।

बताया जाता है कि चार-पांच घंटे की नींद लेने वाले आदित्यनाथ बाकी समय में अपने काम में जुटे रहना पसंद करते हैं।  सुबह जल्दी उठने की उनकी बहुत पुरानी आदत है।  योग, व्यायाम और चहलकदमी जैसी क्रिया भी उनकी दिनचर्या में शामिल है। कहा जा रहा है कि भोर में उठने के बाद पहले की तरह पूजा-पाठ कर गोसेवा भी करेंगे।  सरकारी आवास में उनके शिफ्ट होते ही गोरखनाथ मंदिर से गायें वहां पहुंचाई जाएंगी। 

साभारएजेंसी

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago