सपा-बसपा-रालोद गठबंधन पर बन गई बात, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

पश्चिमी उप्र की 12 सीटों पर बसपा चुनाव लड़ेगी। सपा आठ और रालोद तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इसके अलावा रालोद का एक प्रत्याशी सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेगा।

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सपा—बसपा गठबंधन के तीसरे सहयोगी को लेकर बचा-खुचा सस्पेंस भी खत्म हो गया है। गठबंधन के तीसरे सहयोगी के तौर पर राष्ट्रीय लोकदन (रालोद) के नाम पर मुहर लगाते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 23 लोकसभा सीटों का बंटवार भी हो गया है। गौरतलब है कि रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ भेंट के बाद बातचीत को सकारात्मक बताया था पर साथ ही यह भी जोड़ दिया था कि सीट शेयरिंग पर कोई बातचीत नहीं हुई। लेकिन, गुरुवार को सूत्रों ने सीट शेयरिंग फार्मूले पर बात बन जाने और 23 सीटों का नाम फाइनल होने की पुष्टि की।

पश्चिम उत्तर प्रदेश की 23 लोकसभा सीटों में से ज्यादातर सीटें बसपा के खाते में गई हैं। बसपा 12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि सपा आठ और रालोद तीन सीटों पर अपने प्रत्यशी उतारेगा। रालोद को तीन सीटें देने के साथ ही यह भी तय हुआ कि उसका एक प्रत्याशी सपा की साइकिल पर सवार होकर मैदान में उतरेगा।

सपा-बसपा-रालोद गठबधन का सीट शेयरिंग फार्मूला

-पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 12 लोकसभा सीटें बसपा के खाते में गई हैं।

-सपा आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी

-तीन लोकसभा सीटों पर रालोद चुनाव लड़ेगा।

-हाथरस में सपा के निशान पर रालोद का प्रत्यशी चुनाव लड़ेगा।

किस के खाते में कौन सी सीट

नोएडा : बसपा

गाजियाबाद: बसपा

मेरठ : बसपा

हापुड़: बसपा

बुलंदशहर: बसपा 

आगरा:  बसपा

मथुरा: रालोद

फतेहपुर सीकरी : बसपा

मैनपुरी: सपा

फिरोजाबाद: सपा

अलीगढ़: बसपा

हाथरस: सपा

एटा : सपा

सहारनपुर: बसपा

अमरोहा: बसपा

बिजनौर: बसपा

नगीना: बसपा

कैराना: सपा

मुरादाबाद: सपा

संभल: सपा

रामपुर: सपा

बागपत: रालोद

मुजफ्फरनगर: रालोद

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago