यूपी चुनाव में कोई गठबंधन नहीं करेगी सपा : मुलायम

लखनऊ। ‘जनता परिवार’ को एकजुट करने की कवायद और कांग्रेस के लिये काम कर रहे चुनाव रणनीतिकार प्रशान्त किशोर की सपा नेतृत्व से लम्बी मुलाकातों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में महागठबंधन बनने की अटकलों के बीच सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को एक चौंकाने वाले बयान में कहा कि उनकी पार्टी किसी से गठबंधन नहीं करेगी।

यादव ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में राज्य विधानसभा चुनाव से पहले सपा की अगुवाई में महागठबंधन की सम्भावनाओं सम्बन्धी सवाल पर कहा ‘सपा कोई गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में स्पष्ट प्रस्ताव हुआ है। वही फैसला अब भी लागू है।’ उन्होंने कहा ‘अगर कोई मर्जर (विलय) करना चाहे तो करे। कुछ पार्टियों ने तो कर भी लिया है।’ सपा मुखिया का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब उन्होंने कल ही राष्ट्रीय लोकदल नेता अजित सिंह और जनता दल यूनाइटेड नेता शरद यादव के साथ उनकी अलग-अलग मुलाकात की थी। इसके अलावा कांग्रेस के लिये काम कर रहे चुनाव रणनीतिकार प्रशान्त किशोर भी सपा प्रमुख यादव से कई दौर की बातचीत कर चुके हैं।

इसके अलावा ‘जनता परिवार’ के सभी नेता गत पांच नवम्बर को सपा के रजत जयंती समारोह में शामिल हुए थे। इस तमाम घटनाक्रम के बाद यह माना गया था कि विधानसभा चुनाव से पहले सपा की अगुवाई में महागठबंधन बनेगा।

भाषा से साभार

 

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

9 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

9 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

11 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

11 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago