The Voice of Bareilly since 2010

अटकलें खारिज : उत्तर प्रदेश में 16 जुलाई से पूर्ण लॉकडान नहीं, साप्ताहिक लॉकडाउन ही रहेगा जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पर लगाई जा रहीं उन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा है कि प्रदेश में 16 जुलाई से 31 जुलाई 2020 तक पूर्ण लॉकडाउन लागू होगा। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। 14 जुलाई को जारी शनिवार और रविवार को लॉकडाउन (साप्ताहिक लॉकडान) करने का आदेश ही लागू होगा।

गौरतलब है कि प्रदेश में हर सप्ताह शनिवार और रविवार को होने वाले लॉकडाउन के लिए सरकार ने 14 जुलाई को गाइडलाइंस जारी की थीं। यह लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक यानी 55 घंटे लागू रहेगा। इस दौरान सभी सभी बाजार, मॉल और कार्यालय बंद रहेंगे। केवल आवश्यक सेवाओं को जारी रखने की इजाजत होगी। उद्योगों के कर्मचारी आईकार्ड दिखाकर अपने काम पर जा सकते हैं।

error: Content is protected !!