Breaking News

सोने के हाजिर भाव लुढकनी जारी, वायदा भाव में 762 रुपये की भारी गिरावट, जानिए क्या रहीं कीमतें

नई दिल्ली। अनलॉक-1.0 में जन-जीवन धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा है। शादी के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में रौनक दिखने लगी है। आज 5 जून यानी शुक्रवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की हाजिर कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमत में 20 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से 10 ग्राम सोने का भाव 47,268 रुपये पर आ गया है। कमजोर वैश्विक रुख के चलते घरेलू हाजिर कीमतों में गिरावट आई है। इससे पहले गुरुवार को सोना 47,288 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने के वायदा बाजार में भी भारी गिरावट दर्ज की गई।

घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमतों में 54 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त दर्ज की गई। इससे एक किलो चांदी की कीमत 49,584 रुपये हो गई है। गुरुवार को चांदी 49,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव भी 20 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में गिरावट के चलते भारतीय बाजारों में यह गिरावट आई है।

वायदा बाजार में बुरी तरह टूटा सोना

सोने के वायदा भाव में शुक्रवार शाम भारी गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव शुक्रवार शाम 1.63 प्रतिशत या 762 रुपये की भारी गिरावट के साथ 45,934 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसी समय तीन जुलाई 2020 की चांदी का वायदा भाव 2.30 प्रतिशत या 1,124 रुपये की भारी गिरावट के साथ 47,687 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखा।

वैश्विक बाजार में शुक्रवार शाम सोने और चांदी दोनों की ही कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार शाम कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 1.88 प्रतिशत या 32.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,694.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 1.52 प्रतिशत या 26.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,687.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago