Breaking News

सर्वेः नरेंद्र मोदी देश में “सर्वाधिक प्रशंसनीय”, एमएस धौनी दूसरे स्थान पर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इस समय भले ही क्रिकेट से दूर चल रहे हों पर उनका जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सबसे बड़ी बात यह कि वह इस समय भी देश के सबसे प्रशंसनीय खिलाड़ी हैं। यूगोव (YouGov) द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार भारत में केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही इस मामले (सर्वाधिक प्रशंसनीय) में धौनी से आगे हैं।

यूगोव द्वारा कराए गए इस सर्वे में 41 देशों के 42 हजार लोग शामिल थे। इस सर्वे में दो श्रेणियों (पुरुष और महिला) में दुनिया की सर्वाधिक प्रशंसनीय लोगों की सूची तैयार की गई है। सर्वे के अनुसार नरेंद्र मोदी सर्वाधिक प्रशंसनीय लोगों की सूची में (पुरुष कैटिगरी) विश्व में छठे स्थान पर हैं। इस सूची में बिल गेट्स पहले नंबर पर हैं। उनके बाद बराक ओबामा, जैकी चेन, शी जिनपिंग और जैक मा हैं। 

भारतीयों में सर्वाधिक प्रशंसनीय

सर्वाधिक प्रशंसनीय लोगों की सूची में सिर्फ भारतीयों की बात करें तो नरेंद्र मोदी पहले स्थान पर हैं। उनके बाद धौनी का नाम है। रतन टाटा तीसरे, अमिताभ बच्चन चौथे, सचिन तेंदुलकर पांचवें और  विराट कोहली छठे नंबर पर हैं।

इस सर्वे में सर्वाधिक प्रशंसनीय भारतीय महिला की बात करें तो विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम सबसे आगे हैं, हालांकि दुनियाभर की प्रशंसनीय महिला शख्सियतों की फेहरिस्त में उनका 25वां स्थान है। भारतीय महिलाओं में मैरीकॉम के बाद क्रमशः किरन बेदी, लता मांगेशकर, सुषमा स्वराज और दीपिका पादुकोण का नंबर है।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

6 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago