The Voice of Bareilly since 2010

ऊपर वाले ने सचमुच दिया “छप्पर फाड़कर”, कुछ ही मिनटों में बन गया करोड़पति

जकार्ता। एक कहावत आपने जरूर सुनी होगी, “ऊपर वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ के देता है।” यह कहावत इंडोनेशिया के जोसुआ हुतागलंगु पर पूरी तरह सच साबित हुई और वह कुछ ही मिनटों में कंगाल से करोड़पति बन गया। दरअसल, ताबूत बनाने का काम करने वाले 33 साल के जोसुआ एक दिन जब अपने घर में काम कर रहे थे उसी दौरान वहां आसमान से एक ऐसी चीज गिरी जिसने उन्हें 10 करोड़ रुपये का मालिक बना दिया।

बेहद दुर्लभ उल्कापिंड का यह टुकड़ा करीब 4 अरब साल पुराना है जिस वजह से इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये आंकी गई। इस उल्कापिंड के गिरने से जोउसा के कोलांग स्थित घर की छत में छेद हो गया। उल्कापिंड का वजन 2 किलो से ज्यादा है। जब यह छत तो तोड़ते हुए गिरा तो 15 सेंटीमीटर तक जमीन में धंस गया।

इस उल्कापिंड के बदले जोसुआ को करीब 14 लाख पाउंड (10 करोड़ रुपये) मिले। यह अत्यंत ही दुर्लभ प्रजाति गपाना का बताया जाता है जिसकी वजह से इसकी कीमत 857 डॉलर प्रति ग्राम है। जोसुआ ने बताया कि पत्थर जिस वक्त गिरा उस समय बेहद गर्म था लेकिन बाद में वह ठंडा हो गया।

error: Content is protected !!