The Voice of Bareilly since 2010

योगी आदित्यनाथ मंत्रिपरिषद का पहला विस्तार बुधवार को, ये होंगे नये चेहरे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की करीब ढाई वर्ष पुरानी योगी आदित्यनाथ मंत्रिपरिषद का पहला विस्तार बुधवार को होगा। राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करीब दर्जन मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। तीन-चार राज्यमंत्रियों का कद बढ़ाकर उनको कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। अभी मंत्रिपरिषद में 20 कैबिनेट, 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 13 राज्यमंत्री हैं।

मंत्रिपरिषद का यह विस्तार सोमवार 19 अगस्त को प्रस्तावित था लेकिन ऐन मौके पर उसे टाल दिया गया। सभी शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची राजभवन को भेज दी गई है। शपथ के बाद कई मंत्रियों के विभाग भी बदले जाएंगे।

मंत्रपरिषद में ये होंगे नये चेहरे

पंकज सिंह, अशोक कटारिया, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, संजय यादव, हरिशंकर महौर, डॉ. अनीता लोधी, उमेश मलिक, संजय शर्मा, कृष्णा पासवान, पक्षालिका सिंह, रमाशंकर पटेल, चौ.उदयभान सिंह, चंद्रिका उपाध्याय, विद्यासागर सोनकर, अनिल शर्मा, कपिल देव अग्रवाल और जीएस धर्मेश उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद  में नये चेहरे होंगे।  मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले संभावितों के नाम पर मुहर लग चुकी है कुछ पुराने मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है।

इनकी होगी पदोन्नति

सुरेश राणा, महेंद्र सिंह, अनिल राजभर, भूपेंद्र सिंह और धर्मसिंह सैनी कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। 

पांच कैबिनेट मंत्री पहले ही दे चुके हैं त्यागपत्र

लोकसभा चुनाव 2019 में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने इलाहाबाद से, सत्यदेव पचौरी ने कानपुर से और एसपी सिंह बघेल ने आगरा से जीत दर्ज की थी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी मतभेदों के चलते इस्तीफा दे चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद स्वतंत्र देव सिंह ने भी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।

error: Content is protected !!