Breaking News

1 फरवरी को पेश होगा आम बजट, शनिवार होने के बावजूद शेयर बाजार भी खुला रहेगा

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2020-21 का आम बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। दरअसल, 1 फरवरी को शनिवार है जिस कारण यह कयास लगाए जा रहे थे कि बजट की तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है लेकिन बुधवार को संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने यह साफ कर दिया कि बजट 1 फरवरी को ही पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह दूसरा आम बजट होगा।

बजट से एक दिन पहले 31 जनवरी को आर्थिक सर्वे संसद में पेश किया जाएगा। इधर, वित्त मंत्रालय ने बजट पेश करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए वित्त मंत्री सीतारमण उद्योगों के लोगों के साथ बैठकें कर रही हैं।

हालांकि शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहता है लेकिन 1 फरवरी (शनिवार) को बजट पेश होने की वजह से शेयर बाजार भी खुला रहेगा। वित्त मंत्री सीतारमण सुबह 11 बजे बजट भाषण पढ़ना शुरू करेंगी। वर्ष 2015-16 में भी शनिवार को बजट पेश किया गया था।  

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

16 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago