Breaking News

“चंद्रयान-2” का प्रक्षेपण सफल, अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचा

नई दिल्ली। सोमवार, 22 जुलाई 2019। यह तारीख भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गई। दोपहर 2:43 बजे भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में ऊंची छलांग लगाई। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी-मार्क तृतीय प्रक्षेपण यान से अंतरिक्ष यान “चंद्रयान-2” को लॉन्‍च कर भारत ने दुनिया को अपने दमखम का परिचय दे दिया। रॉकेट ने “चंद्रयान-2” को अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचा दिया है। सफल लॉन्चिंग के बाद “चंद्रयान-2” जीएसएलवी- मार्क तृतीय से अलग होकर आगे की तरफ बढ़ रहा है। 

 “चंद्रयान-2” की सफल लॉन्चिंग को लेकर सतीश धवन स्पेस सेंटर में मौजूद वैज्ञानिकों समेत पूरे देश में खुशी की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि  “चंद्रयान-2” का प्रक्षेपण हमारे वैज्ञानिकों और 130 करोड़ भारतीयों के विज्ञान के नए स्तरों को निर्धारित करने के संकल्प को दर्शाता है। आज हर भारतीय को गर्व

“चंद्रयान-2” की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग पर इसरो के चीफ के सिवन ने कहा कि हमने “चंद्रयान-2” की तकनीकी दिक्कत दूर कर इस मिशन को अंतरिक्ष में भेजा। इसकी लॉन्चिंग हमारी सोच से भी बेहत हुई है। चांद की तरफ भारत की ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत हुई। “चंद्रयान-2” चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। उन्होंने कहा कि अभी टास्क खत्म नहीं हुआ है। हमें अपने अगले मिशन पर लगना है। इसरो की तरफ से कहा गया है कि अभी रॉकेट की गति बिल्कुल सामान्य है। सब कुछ प्लानिंग के हिसाब से ही चल रहा है। दोनों एस- 200 रॉकेट्स चंद्रयान-2 से अलग हो गए हैं।

चांद और पृथ्वी के बीच की 3,84,000 किलोमीटर की दूरी पूरा करने में यान को कुल 48 दिन लगेंगे। उस दिन वह चांद के दक्षिणी हिस्‍से में उतरेगा।

इससे 20 घंटे पहले इतवार को  जब “चंद्रयान-2” मिशन का काउंटडाउन शुरू हुआ था तब से इसरो समेत पूरा भारत इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए बेताब था।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसांधान संगठन (इसरो) के मुताबिक “चंद्रयान-2” मिशन के प्रक्षेपण के लिए उल्टी गिनती रविवार सायं 643 बजे शुरू हुई थी। उल्टी गिनती के दौरान रॉकेट और अंतरिक्ष यान तंत्र की जांच की गई और उसमें ईधन भरा गया। यह परियोजना 978 करोड़ की है।

जीएसएलवी-एमके तृतीय

“चंद्रयान-2” के साथ जीएसेलवी-एमके तृतीय को पहले बीती 15 जुलाई को तड़के 2।51 बजे प्रक्षेपित किया जाना था। लेकिन, प्रक्षेपण से एक घंटा पहले एक तकनीकी खामी के पाए जाने के बाद प्रक्षेपक्ष स्थगित कर दिया गया था। इसरो ने बाद में 44 मीटर लंबे और लगभग 640 टन वजनी जियोसिंक्रोनाइज सैटेलाइट लांच व्हीकल- मार्क तृतीय (जीएसएलवी-एमके तृतीय) की खामी को दूर कर दिया। जीएसएलवी-मार्क तृतीय का उपनाम बाहुबली फिल्म के इसी नाम के सुपर हीरो के नाम पर बाहुबली रखा गया है।

इसरो का सबसे मुश्किल मिशन

इसे इसरो का सबसे मुश्किल अभियान माना जा रहा है। सफर के आखिरी दिन जिस समय रोवर समेत यान का लैंडर चांद की सतह पर उतरेगा, वह समय भारतीय वैज्ञानिकों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं होगा। खुद इसरो के चेयरमैन के. सिवन ने इसे सबसे मुश्किल 15 मिनट कहा है। इस अभियान की महत्ता को इससे भी समझा जा सकता है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भी अपना एक पेलोड इसके साथ लगाया है।

पूरी दुनिया की टिकी हैं निगाहें

“चंद्रयान-2” की सफलता पर भारत ही नहीं, पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। “चंद्रयान-1” ने दुनिया को बताया था कि चांद पर पानी है। अब उसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए “चंद्रयान-2” चांद पर पानी की मौजूदगी से जुड़े कई ठोस नतीजे देगा। अभियान से चांद की सतह का नक्शा तैयार करने में भी मदद मिलेगी  जो भविष्य में अन्य अभियानों के लिए सहायक होगा। चांद की मिट्टी में कौन-कौन से खनिज हैं और कितनी मात्रा में हैं, “चंद्रयान-2” इससे जुड़े कई राज खोलेगा। उम्मीद यह भी है कि चांद के जिस हिस्से की पड़ताल का जिम्मा “चंद्रयान-2” को मिला है, वह हमारी सौर व्यवस्था को समझने और पृथ्वी के विकासक्रम को जानने में भी मददगार हो सकता है।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

12 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

14 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago