The Voice of Bareilly since 2010

जन्म दिन विशेष : गूगल ने डूडल बनाकर दी ‘मल्लिका-ए-गजल’ बेगम अख्तर को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली । आज मल्लिका-ए-गजल के नाम से मशहूर बेगम अख्तर का जन्म दिन हैं सर्च इंजन गूगल ने इसको अपने खास अंदाज डूडल बनाकर सेलीब्रेट किया है। बेगम अख्तर के 103वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी बेगम अख्तर का जन्म 7 अक्टूबर 1914 को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में हुआ था। पेशे से वकील इश्तिआक अहमद अब्बासी से वर्ष 1945 में शादी करने के बाद अख्तरी बाई फैजाबादी से बेगम अख्तर बन गईं।
डूडल में गायिका हाथ में सितार पकड़े नजर आ रही हैं। कुछ लोग आस पास बैठे सुन रहे हैं जिनके हाथों में गुलाब हैं।इस डूडल में बीच के दोनों G पर दो मोमबत्तियां जल रही हैं।
बतौर अभिनेत्री बेगम अख़्तर ने ‘एक दिन का बादशाह’ से अपने सिने कैरियर की शुरूआत की और कई फिल्मों में काम किया। हांलाकि वे इसमें नाम नहीं बना पाईं और सफलता मिली तो एक प्लेबैक सिंगर और गजल गायिका के तौर पर।बेगम अख्तर ने ‘नसीब का चक्कर’, ‘द म्यूजिक रूम’, ‘रोटी’, ‘दाना-पानी’, ‘एहसान’ आदि कई फिल्मों के गीतों को अपनी आवाज दी।

दादरा, ठुमरी और गजल में महारत हासिल करने वाली बेगम अख्तर ‘संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’ के अलावा ‘पद्म श्री’ से भी सम्मानित थीं। उन्हें मरणोपरांत ‘पद्म भूषण’ भी दिया गया था। 60 वर्ष की उम्र में 30 अक्तूबर 1974 को बेगम अख्तर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

error: Content is protected !!